• September 1, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात में वोकल फॉर लोकल को अपनाकर भारत को विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करने का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात में वोकल फॉर लोकल को अपनाकर भारत को विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करने का संकल्प

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मन की बात के 125 वे संस्करण दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन बुथ स्तर पर भाजपा जनों ने श्रवण की कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ललित चंद्राकर, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा , दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने मन की बात प्रदेश कार्यालय रायपुर कुशा भाऊ ठाकरे परिसर में श्रवण की महापौर अलका बाघमार ने दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 31 के बुथ नं 124 में श्रवण की |
आयोजित मन की बात कार्यक्रम के बारे में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि मन की बात के कार्यक्रम में देश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रेरणादायक हमेशा से प्रेरणादायक रहा है इस बार उन्होंने
अपने संबोधन में कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना, देश की एकता, देश के विकास के लिए बहुत जरूरी है और निश्चित तौर पर खेल इसमें बड़ी भूमिका निभाते हैं और इसलिए ही तो मैं कहता हूँ जो खेलता है, वो खिलता है | हमारा देश भी जितने tournament खेलेगा, उतना खिलेगा | आप सभी को खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
सुरेंद्र कौशिक ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात संबोधन मे मन की बात’ में इस बार इतना ही | इस समय देश-भर में ‘गणेश उत्सव’ की धूम है | आने वाले दिनों में बहुत सारे त्योहारों की रौनक होगी | इन त्योहारों में आपको स्वदेशी की बात कभी भी भूलनी नहीं है | उपहार वही जो भारत में बना हो, पहनावा वही जो भारत में बुना हो, सजावट वही जो भारत में बने सामान से हो, रौशनी वही जो भारत में बनी झालरों से हो – और भी ऐसा बहुत कुछ, जीवन की हर जरूरत में सब कुछ स्वदेशी हो | गर्व से कहो ‘ये स्वदेशी है’, गर्व से कहो ‘ये स्वदेशी है’, गर्व से कहो ‘ये स्वदेशी है’ | इस भाव को लेकर हमें आगे चलना है | एक ही मंत्र ‘Vocal for Local’, एक ही रास्ता ‘आत्मनिर्भर भारत’, एक ही लक्ष्य ‘विकसित भारत’ |
इन खुशियों के बीच आप सभी स्वच्छता पर जोर देते रहें, क्योंकि जहां स्वच्छता है वहां त्योहारों का आनंद भी और बढ़ जाता है |
मन की बात श्रवण करने वालो में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी चंद्रिका चंद्राकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, दिलीप साहू , विनायक नातू,कांतिलाल जैन, अरविंदर खुराना मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रभारी संतोष सोनी शह प्रभारी राजा खोखर मंत्री पवन शर्मा बोधन यादव आशीष निमजे दीपक चोपड़ा मनोज मिश्रा सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल कार्यालय मंत्री मनोज सोनी सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी मीडिया प्रभारी राजा महोबिया सह प्रभारी राकेश दुग्गड आईटी सेल संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, सोशल मीडिया सह संयोजक नारायण दत्त तिवारी वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर कांतिलाल बोथरा, अजय तिवारी मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर कौशल साहू मनमोहन शर्मा बंटी चौहान कमलेश साहू कमलेश चंद्राकर धर्मेंद्र सिन्हा ज्योति प्रकाश साहू रानी बंछोर अनुपम साहू राजू जंघेल शीतला ठाकुर लिकेश्वर देशमुख हेमंत सिन्हा लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट बीरबल पटेल मन की बात कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी हर्षा चंद्राकर आसिफ अली अरविंद पटेल मुकेश बेलचंदन डां मानसी गुलाटी डां राहुल गुलाटी गणेश निर्मलकर डॉ सुनील साहू विजय ताम्रकार सुनील अग्रवाल मदन वढई रितेश शर्मा नितेश साहू नवीन पवार राजेश सिंह राजपूत अनिकेत यादव नवीन साहू दिनेश नालोडे गायत्री वर्मा सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता ने मन की बात श्रवण की |


Related News

धमधा भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन धमधा में किया, कार्यकर्ता जुटे

धमधा भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     धमधा में भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण…
चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब ज़्यादा दिन सच दबा नहीं सकती

चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ में अवैध नशे की खेती के लगातार हो रहे खुलासों ने शासन-प्रशासन की…
राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में हुई

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में संपन्न…