• September 2, 2025

मंत्री गजेन्द्र यादव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल की आदी हो चुकी है कांग्रेस

मंत्री गजेन्द्र यादव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल की आदी हो चुकी है कांग्रेस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होने दरभंगा की सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी स्व. माताजी के लिए किए गए अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल पर कहा है कि कांग्रेस पार्टी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने की आदि हो चुकी है। मां का अपमान कांग्रेस की पहचान बन गई है। दरभंगा की सभा में जिस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, उसके मूल में स्वयं राहुल गांधी है। यदि उनके हाल के भाषणों को विश्लेषण किया जाए तो स्पष्ट होता है कि वे पिछले कई दिनों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तू कहकर संबोधित कर रहे हैं,जो मर्यादा की पूरी तरह से अवहेलना है। बिहार की पावन भूमि जहां चाणक्य जैसे नीति निर्माता हुए, बुद्ध जैसे विश्व गुरु प्रकट हुए और जहां से भाषा ज्ञान और संस्कृति की धारा पूरे विश्व मैं प्रभावित हुई है। आज इस बिहार की जनता राहुल गांधी की भाषा को देख परख रही है और निश्चित ही इसका उत्तर आनेवाले समय में देगी। कांग्रेस के लिए अभद्र भाषा कोई नहीं बात नहीं है, संसद सत्र के दौरान पूरे राष्ट्र ने देखा कि कांग्रेस सांसद वेल में खड़े होकर लगातार चोर चोर के नारे लगा रहे थे, स्थिति इतनी गंभीर हुई कि लोकसभा के अध्यक्ष को स्वयं यह कहना पड़ा की भाषा की मर्यादा चकनाचूर हो गई है। आज राहुल गांधी स्वयं कांग्रेस के नए मणिशंकर अय्यर बन गए हैं। दरअसल कांग्रेस पार्टी में मणि शंकर अय्यर के जाने के बाद एक ऐसे व्यक्ति की कमी थी, उस रिक्त स्थान को राहुल गांधी ने स्वयं भर दिया है। यह बातें केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा में कही। इस दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष चिम्मन देशमुख, महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, विधायक प्रतिनिधि विनायक नातू, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया मौजूद रहे।
चर्चा में केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि यह कैसी राजनीतिक संस्कृति और वातावरण है, जिसे कांग्रेस पार्टी भारत में स्थापित करना चाहती है? वे कहते हैं कि भाजपा की सरकार में हिटलरशाही और तानाशाही है। परंतु प्रश्न ये है कि दुनिया के किस लोकतांत्रिक देश में राष्ट्राध्यक्ष के लिए ‘नाली का कीडाÓ, ‘कॉकरोचÓ, ‘वायरसÓ, ‘मौत का सौदागरÓ जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग होता है और फिर वही लोग इसे हिटलरशाही बनाते हैं! सोचिए, जब इतनी गालियाँ देने के बाद भी उन्हे लोकतंत्र में तानाशाही दिखाई देती है, तो उनके हिसाब से लोकतंत्र का मतलब केवल विरोधी मरना ही बाकी रह जाएगा। कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि दुर्भाग्य से आज गाली की राजनीति केवल प्रधानमंत्री तक सीमित नहीं है। कांग्रेस और विपक्ष ने लगभग सभी संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाया है। राहुल गांधी और कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट तक को सडकों पर घसीटा गया, न्यायाधीशों पर आरोप लगाए गए और फैसलों पर पक्षपात का ठप्पा लगाया गया, यह सीधे-सीधे सुप्रीम कोर्ट पर हमला है। इसी प्रकार आज चुनाव आयोग को भी रोज अग्निपरीक्षा से गुजरना पडता है, क्योंकि हर बार उनके (राहुल गांधी) द्वारा आयोग पर आए दिन आधारहीन आरोप लगाए जाते हैं।


Related News

धमधा भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन धमधा में किया, कार्यकर्ता जुटे

धमधा भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     धमधा में भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण…
चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब ज़्यादा दिन सच दबा नहीं सकती

चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ में अवैध नशे की खेती के लगातार हो रहे खुलासों ने शासन-प्रशासन की…
राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में हुई

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में संपन्न…