• September 2, 2025

महाराजा चौक से बोरसी फोरलेन मंत्री यादव की बड़ी उपलब्धि: नातू

महाराजा चौक से बोरसी फोरलेन मंत्री यादव की बड़ी उपलब्धि: नातू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू ने दुर्ग शहर के लोकप्रिय विधायक व प्रदेश के स्कूल व शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव व्दारा महाराजा चौक से बोरसी तक फोरलेन निर्माण के लिए 23.96 करोड़ की स्वीकृति को शहर के विकास की एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए आभार व्यक्त किया है।
श्री नातू ने कहा कि महाराजा चौक से बोरसी तक 1.80 कि.मी. तक सड़क चौड़ीकरण के साथ साथ जलनिकासी व्यवस्था स्ट्रीट लाईट व डिवाईडर भी बनाया जायेगा। इस सड़क के निर्माण की जरुरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी पूर्व कांग्रेस सरकार ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की। विधायक व मंत्री श्री यादव ने इस जरुरत को सबसे पहले महसूस किया है। और स्वीकृति दिलाकर शहर को एक ऐतिहासिक सौगात दे दी है। श्री नातू ने आगे कहा कि वाहनों की बढ़ती संख्या की वजह से ट्रेफिक से बचने के लिए लोग उतई पाटन क्षेत्र के लिए इस सड़क का उपयोग करते है। शहर की एक तिहाई आबादी भी इस मार्ग से आवागमन करती है। सड़क के चौड़ीकरण व फोरलेन के बाद अब नागरिकों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी। श्री नातू ने आगे कहा कि विधायक व मंत्री श्री यादव शहर की एक-एक महत्वपूर्ण समस्याओं से भली भांति परिचित हैं। एक सुलझे हुए जनप्रतिनिधि के रुप में एक-एक समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं।


Related News

चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब ज़्यादा दिन सच दबा नहीं सकती

चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ में अवैध नशे की खेती के लगातार हो रहे खुलासों ने शासन-प्रशासन की…
राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में हुई

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में संपन्न…
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली ज़िंदगी, कच्चे मकान से पक्के घर तक

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली ज़िंदगी, कच्चे मकान से पक्के घर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक वरदान…