• September 4, 2025

नो-हेलमेट, नो-पेट्रोल” नीति के समर्थन में सड़क पर उतरीं महापौर अलका बाघमार, पटेल चौक में किया हेलमेट वितरण

नो-हेलमेट, नो-पेट्रोल” नीति के समर्थन में सड़क पर उतरीं महापौर अलका बाघमार, पटेल चौक में किया हेलमेट वितरण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम जिला प्रशासन द्वारा लागू की गई नो-हेलमेट, नो-पेट्रोल नीति को लेकर मंगलवार को दुर्ग शहर में एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व महापौर अलका बाघमार ने स्वयं किया।महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्राकर, नीलेश अग्रवाल,लीलाधर पाल एवं पार्षदों के साथ पटेल चौक पहुंचीं और वहां दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में समझाया।इस अवसर पर पार्षद संजय अग्रवाल,साजन जोसफे, गोविंद्र देवांगन, हेमन्त मटियारा,सुरेश गुप्ता के अलावा दुर्ग थाना प्रभारी सहित अन्य मौजूद रहें।

सड़क पर उतरकर किया जागरूक

महापौर अलका बाघमार ने स्वयं आम जनता से मुलाकात की और कहा कि हेलमेट केवल एक सुरक्षा उपकरण नहीं है, बल्कि यह उनके और उनके परिवार के जीवन की सुरक्षा की गारंटी है। उन्होंने कई जरूरतमंद लोगों को हेलमेट भी बांटे और समझाया कि सड़क दुर्घटना के समय यह एक छोटी-सी ढाल कैसे बड़ी अनहोनी से बचा सकती है।

 

महापौर अलका बाघमार एवं जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा –

आपका परिवार घर पर आपका इंतजार करता है। दुर्घटनाएं बताकर नहीं आतीं। छोटी सी लापरवाही किसी पूरे परिवार की खुशियों को छीन सकती है। जब भी घर से बाहर निकलें, हेलमेट जरूर पहनें। ‘सिर्फ दो मिनट के लिए जा रहा हूँ’ कहकर बिना हेलमेट निकलना आपके और परिवार दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।”

पेट्रोल पंपों पर लागू होगा सख्ती से नियम

जिला प्रशासन ने हाल ही में यह आदेश जारी किया है कि अब किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के किसी भी दोपहिया चालक को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों से पूरी तरह सहयोग करने की अपील की है।

अभियान का मकसद

इस संयुक्त पहल का उद्देश्य सिर्फ नियम लागू करना नहीं, बल्कि नागरिकों को यह संदेश देना है कि सड़क पर सुरक्षा से समझौता न करें। हेलमेट जीवन का बीमा है, जो दुर्घटना की स्थिति में परिवार को टूटने से बचा सकता है।

दुर्ग में चला जागरूकता अभियान: महापौर अलका बाघमार ने सड़क पर उतरकर बांटे हेलमेट

“नो-हेलमेट, नो-पेट्रोल” नीति के समर्थन में दुर्ग महापौर की पहल

पटेल चौक पर महापौर ने की भावनात्मक अपील – ‘परिवार आपका इंतजार कर रहा है, हेलमेट जरूर पहनें बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं: प्रशासन ने नियम लागू किया, पुलिस और निगम मिलकर करेंगे सख्ती से पालन।


Related News

पूर्व महापौर और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के पिता जितेंद्र कुमार का निधन

पूर्व महापौर और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के पिता जितेंद्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जितेंद्र कुमार बाकलीवाल का आकस्मिक निधन हो गया है। वे जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग…
मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दीपावली की दी बधाई

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रायपुर। दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी ने…
दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ – मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दीपावली के अवसर पर दुर्ग विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली…