• September 4, 2025

ब्लाक अध्यक्षों के नाम पहले से तय, मीटिंग करना औपचारिकता

ब्लाक अध्यक्षों के नाम पहले से तय, मीटिंग करना औपचारिकता

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ब्लाक अध्यक्षों के नाम पहले से तय, मीटिंग करना औपचारिकता
दुर्ग। नगर निगम के पूर्व सभापति व पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार उर्फ छोटू नारायणी का कहना है कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले 5 ब्लाक के अध्यक्षों के नाम पहले से तय कर लिये गये है। इसके नाम पर मीटिंग का आयोजन केवल औपचारिकता ही रहा है।
यहां गौरतलब है कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी व्दारा ब्लाक अध्यक्षों के चुनाव के संदर्भ में बताया गया था कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्दारा 5 अलग-अलग ब्लाकों के लिए पूर्व विधायक छन्नी साहू नरेश डाकलिया व सीजू एंथोनी सहित दो अन्य को प्रतिनिधि बनाकर भेजा गया था इन प्रतिनिधियों व्दारा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के 5 अलग-अलग ब्लाकों में जाकर बैठक ली गयी है और नाम लिए गये है। जिसमें मध्य व दक्षिण ब्लाक से एक-एक नाम आये है और अन्य ब्लाकों से एक से अधिक नाम आये है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी व्दारा बताया गया था कि बैठक से पहले सभी ब्लाक के नेताओं व पदाधिकारियों को सूचना दी गयी है। इस संदर्र्भ में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री नारायणी ने कहा कि उन्हें बैठक के विषय में कोई सूचना किसी के भी व्दारा नहीं दी गयी है। उन्होंने कहा कि किसको ब्लाक अध्यक्ष बनाना है यह बैठक से पहले ही तय कर लिया गया है। बाद में बैठक की फारमेल्टी की गयी है। श्री नारायणी ने कहा कि वे निगम सभापति रहने के साथ-साथ ब्लाक अध्यक्ष भी रह चुके है और लगातार नगर निगम के पार्षद भी रहे है लेकिन उन्हें बैठक की कोई सूचना नहीं दी गयी है। उन्होने कहा कि शहर में कागं्रेस की मौजूदा हालत से वे बेहद दुखी है। इसके लिए सामूहिक प्रयास करने की जरुरत है।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…