• September 4, 2025

प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा 13 सितम्बर नेशनल लोक अदालत की पूर्व तैयारी के संबंध में ली गई बैठक

प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा 13 सितम्बर नेशनल लोक अदालत की पूर्व तैयारी के संबंध में ली गई बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के अध्यक्षता एवं श्रीमती अनिता कोशिमा रावटे, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा की उपस्थिति में आगामी नेशनल लोक अदालत 13 सितम्बर 2025 के सफल आयोजन हेतु मॉनिटरिंग सेल एवं हिट एण्ड रन मोटर एक्सीडेंट मामलों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में अध्यक्ष महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, एडीएम श्री अनिल बाजपेयी को अधिक से अधिक संख्या में राजस्व प्रकरण के निराकरण के संबंध में पक्षकारो के मध्य प्री-सींटिग करने हेतु निर्देश दिये गयें। प्रधान जिला न्यायाधीश ने पीड़ित पक्ष की ओर से क्लेम कम्पनसेशन में क्षतिपूर्ति हेतु आवेदन पेश करने की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने एवं एक्सीडेंट के परिणामस्वरूप हुई मृत्यु अथवा गंभीर चोट के लिए कम्पनसेशन निर्धारित कर समय-सीमा में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करने हेतु क्लेम इंक्वायरी ऑफिसर को निर्देश दियें। साथ ही मोटरयान एक्सीडेंट स्कीम 2022 अनुसार क्लेम इंक्वायरी ऑफिसर को संबंधित थाने से फर्स्ट एक्सीडेंट रिपोर्ट (एफ.ए.आर.) एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा दुर्घटना होने की सूचना प्राप्ति के एक माह के भीतर ही संबंधित पुलिस अधिकारी/थाना प्रभारी द्वारा एफ.ए.आर. की प्रति क्लेम इंक्वायरी ऑफिसर को प्रेषित करने और पीड़ित पक्ष को उसके क्षतिपूर्ति, दावा अधिकार के संबंध में समस्त जानकारी उपलब्ध कराने हेतु पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया है। अध्यक्ष महोदय द्वारा जनमानस में इस स्कीम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया जिससे अधिक से अधिक संख्या में पीड़ित पक्ष इसका लाभ ले सकें

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…
सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान कर दिया मानवता और समाजसेवा का प्रेरणादायक संदेश

सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री धीरज…