• September 5, 2025

जीएसटी रिफॉर्म का निर्णय ऐतिहासिक भाजपा की जन सेवा और जनकल्याण की नीति को स्पष्ट करता है — सुरेंद्र कौशिक

जीएसटी रिफॉर्म का निर्णय ऐतिहासिक भाजपा की जन सेवा और जनकल्याण की नीति को स्पष्ट करता है — सुरेंद्र कौशिक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा अब तक के सबसे बड़े जीएसटी रिफॉर्म के निर्णय ऐतिहासिक बताया है यह निर्णय भाजपा की जन सेवा और जन कल्याण की नीति को स्पष्ट करता है श्री कौशिक ने आगे कहा कि इसके बदलाव से आम जन जीवन में बहुत प्रभाव पड़ेगा मोदी सरकार के इस निर्णय से घर बनाना और घर चलाना और भी आसान हो जाएगा इस निर्णय से आम जीवन में बचत और खपत दोनों बढ़ेगा अगर हम शुरुआत घर से करें सीमेंट 20% लगता है घर बनाने सीमेंट में उसमें 10% की छूट जीएसटी दरो में दी गई है जिस घर बनाने की लागत में दो प्रतिशत की कमी आ गई घर के डेकोरेशन के सामानों में 10% की छूट दी गई है निश्चित तौर पर हम सभी के सपना घर बनाना होता है वह पूर्ण हो पाएगा
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहा कि पहले चार दरो के होने से विवाद की स्थिति होती थी अब दो प्रकार की हो गई है एफसेंशियल प्रतिशत और बाकी चीज 18% की इस प्रकार की लिटिगेशन पर विराम लग गई | साथ ही साथ जीएसटी के विवादों के निर्णय के लिए ट्रिब्यनल खोला जाना है जो हर प्रदेश में खोला जाएगा जिससे हर प्रकार के विवाद पर निर्णय तुरंत आ जाएगा विवाद की स्थिति में ट्रैवलिंग के समय में भी बचत होगी | श्री कौशिक ने आगे कहा कि नई जीएसटी प्रणाली में सरकार ने तय किया है कि रजिस्ट्रेशन अब सिर्फ तीन दिन में दिया जाएगा |

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि जहां एक्सपोर्ट को आसान किया जाता है और जहां कर प्रणाली को आसान किया जाता है और एक्सपोर्ट को प्रोत्साहित किया जाता है उसे व्यापारिक उत्साहित होते हैं और उसे हम विकसित भारत के सपने को पूर्ण होता जरूर देख सकते हैं | मोदी सरकार ने बार-बार यह सिद्ध किया कि उसकी प्राथमिकता जनता है आयकर छूट और जीएसटी राहत से आम नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त करने का काम हुआ है | जीएसटी दर में बदलाव से स्थानीय व्यवसाय ग्रामीण अंचल में व्यापार की नई गति मिलेगी इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और आम उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा |
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की सरकार हमेशा करो को बोझ बढ़ाने का काम करती रही मगर मोदी सरकार ने आयकर जीएसटी दोनों में छूट देकर हर वर्ग को राहत दी है यह कदम विशेष रूप से छोटे व्यापारी और मध्यम वर्गीय की परिवारों के लिए वरदान साबित होगा|
कुल मिलाकर अगर हम कहें आयकर छूट और जीएसटी दर में बदलाव निर्णय भारत की अर्थव्यवस्था को और अधिक सशक्त करेगा और आम नागरिकों को सीधे राहत पहुंचाएगा |


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…