• September 6, 2025

ईद मिलादुन्नबी जुलूस के बाद मोहसिने आज़म मिशन ने दिखाई अनूठी मिसाल, युवाओं ने तत्काल किया श्रमदान, जुलूस स्थल को बनाया स्वच्छ

ईद मिलादुन्नबी जुलूस के बाद मोहसिने आज़म मिशन ने दिखाई अनूठी मिसाल, युवाओं ने तत्काल किया श्रमदान, जुलूस स्थल को बनाया स्वच्छ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग।  नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्रान्तर्गत इंदिरा मार्केट स्टेशन रोड में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। आयोजन संपन्न होने के बाद आमतौर पर सड़कों पर कचरा व अव्यवस्था देखी जाती है, लेकिन इस बार दृश्य बिल्कुल अलग था।

जुलूस समाप्त होते ही मोहसिने आज़म मिशन के युवाओं ने तत्काल सफाई अभियान शुरू कर दिया। जुलूस के दौरान सड़कों पर फैले प्लास्टिक, कागज, पत्तल आदि कचरे को युवाओं ने श्रमदान कर पूरी तरह साफ कर दिया। उनके इस प्रयास से न केवल स्थल स्वच्छ हुआ बल्कि नागरिकों में सकारात्मक संदेश भी गया।

स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों ने युवाओं के इस कार्य की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे उदाहरण बहुत कम देखने को मिलते हैं। आमतौर पर लोग कचरा फैलाते हैं, लेकिन उसे उठाने की जिम्मेदारी बहुत कम लोग लेते हैं। मोहसिने आज़म मिशन ने यह कार्य कर एक आदर्श स्थापित किया है।

नगर निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार,आयुक्त सुमित अग्रवाल ,प्रभारी नीलेश अग्रवाल सहित अधिकारियों ने भी इस पहल को ‘स्वच्छता के प्रति समाज को प्रेरित करने वाला कार्य’ बताया। महापौर एवं आयुक्त का कहना है कि अगर हर आयोजन के बाद लोग इसी तरह जिम्मेदारी निभाएं तो शहर की सुंदरता और स्वच्छता को नया आयाम मिलेगा।

मोहसिने आज़म मिशन के युवाओं ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल सफाई करना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करना है कि स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपील की कि समाज का हर व्यक्ति आगे बढ़कर ऐसे प्रयासों में शामिल हो, तभी वास्तव में ‘स्वच्छ भारत’ का सपना साकार होगा।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…