• September 6, 2025

दुर्ग कांग्रेस की दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस समिति, दुर्ग की संगठनात्मक बैठक संपन्न, कांग्रेस की धड़कन हैं जमीनी कार्यकर्ता : अरुण वोरा

दुर्ग कांग्रेस की दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस समिति, दुर्ग की संगठनात्मक बैठक संपन्न, कांग्रेस की धड़कन हैं जमीनी कार्यकर्ता : अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग।
कांग्रेस संगठन की मज़बूती और कार्यकर्ताओं के मनोबल को सशक्त करने के उद्देश्य से, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस समिति, दुर्ग द्वारा आज खेल एवं सांस्कृतिक भवन, सिविल लाइंस, दुर्ग में “संगठन सृजन अभियान 2025” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार किया गया। बैठक में दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमती छन्नी साहू (पूर्व विधायक) को दक्षिण ब्लॉक प्रभारी के रूप में सम्मिलित किया गया।

बैठक के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा —

> “कांग्रेस पार्टी की असली पहचान और सबसे बड़ी पूंजी हमारे जमीनी कार्यकर्ता हैं। आप सभी की निष्ठा, संघर्ष और समर्पण ही वह मज़बूत नींव है, जिस पर हमारी पार्टी की इमारत खड़ी है। हर परिस्थिति में, हर मोड़ पर, जब भी कांग्रेस ने संघर्ष किया है, कार्यकर्ताओं ने अपने पसीने और परिश्रम से पार्टी को संबल प्रदान किया है। आने वाले समय में, आप सभी की सक्रियता और प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के नेतृत्व में प्रदेश और शहर में कांग्रेस संगठन और भी सशक्त बनेगा।”

*बैठक के मुख्य बिंदु*
▪︎ संगठनात्मक ढांचे को और मज़बूत करने पर चर्चा
▪︎ जमीनी स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भूमिका को सशक्त बनाना
▪︎ आगामी चुनावों के लिए रणनीति तय करना
▪︎ नए नेतृत्व चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर बल

इस बैठक के दौरान दुर्ग कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत दक्षिण ब्लॉक के अध्यक्ष पद के लिए निम्नलिखित नेताओं ने दावेदारी प्रस्तुत की —
~ पूर्व पार्षद प्रकाश जोशी
~ कमलेश नागर्ची
~ निकिता मिलिंद
~ भूपेंद्र वर्मा
~.सौरभ ताम्रकार
~ गुरदीप सिंह भाटिया
~.अजय मिश्रा
~.शरीफ खान

*बैठक में उपस्थित प्रमुख हस्तियां*

पूर्व विधायक अरुण वोरा, श्रीमती छन्नी साहू (पूर्व विधायक), पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, दीपक साहू, दीपक दुबे, परमजीत सिंह भुई, अजय मिश्रा, पूर्व महापौर धीरज बक्लीवाल, प्रेमलता साहू, शिवकांत तिवारी, निकिता मिलिंद, हेमा साहू, महेश्वरी ठाकुर, के.डी. देवांगन, डॉ. सदा बहार, सुनीता, सीमा साहू, नंदा राउत, कमलेश कुमार नागर्ची, मोहम्मद हामिद खोखर, भास्कर कुंडले, सतीश पांडेय, रमीज़ रज़ा, दीपक श्रीवास्तव, प्रकाश जोशी, अमन यादव, वेदप्रकाश साहू, महेश साहू, कुमार सेन (बंटी), धर्मेंद्र महामंत्री, विजय चंद्राकर, अब्दुल वहीद चौहान, ग्यानदास बंजारे, भूपेंद्र वर्मा समेत अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में, सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस संगठन को मज़बूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता बनाए रखने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…