• September 8, 2025

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अग्रसेन जयंती समारोह के उपलक्ष में आयोजित रक्तदान शिविर में सम्मिलित हुए

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अग्रसेन जयंती समारोह के उपलक्ष में आयोजित रक्तदान शिविर में सम्मिलित हुए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

 

दुर्ग जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक दुर्ग में अग्रवाल समाज दुर्ग एवं अग्रवाल यूथ क्लब द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने हिस्सा लिया। इस दौरान 50 यूनिट से अधिक रक्तदान किया गया। ललित चंद्राकर ने सभी रक्तदाताओं को नमन कर उनका धन्यवाद किया और कहा कि रक्तदान जैसे निस्वार्थ कार्य से समाज को बहुत बड़ा लाभ होता है। रक्त दान जीवन का सबसे बड़ा दान है विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि रक्तदान शिविर जैसे आयोजनों से न केवल रक्त की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी बढ़ाने के साथ ही यह जीवन बचाने में भी मदत करती हैं । ऐसे आयोजनों में सम्मिलित होना और समाज के लिए योगदान देना एक सराहनीय कार्य है।
आगे श्री चंद्राकर ने कहा हमें रक्त दान के महत्व को समझना चाहिए और अन्य लोगों को भी रक्त दान के लिए प्रेरित करना चाहिए। अग्रवाल समाज दुर्ग एवं अग्रवाल यूथ क्लब के इस प्रयास की सराहना किया

इस अवसर पर समाज अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल , अध्यक्ष अग्रवाल यूथ क्लब अनूप अग्रवाल , महासचिव ललित सक्सेरिया , सचिव यूथ क्लब मुकेश सिंघानिया , प्रभारी रूपेश बंसल जी, निशांत अग्रवाल , मयंक अग्रवाल , सी एम एच ओ डॉ मनोज दानी ब्लड बैंक इंचार्ज डॉक्टर जेपी मेश्राम , धीरज राव जी सहित अग्रवाल समाज दुर्ग एवं अग्रवाल यूथ क्लब के समस्त गणमान्य जन उपस्थित रहे।


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…