• September 8, 2025

खालसा स्कूल में शिक्षक दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने किया शिक्षकों का सम्मान

खालसा स्कूल में शिक्षक दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने किया शिक्षकों का सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। शिक्षक दिवस के अवसर पर सोमवार को खालसा स्कूल में नगर निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों को स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि शिक्षक केवल एक पेशा नहीं बल्कि पवित्र दायित्व है। गुरु ही हमारे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं, जो हमें शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और जीवन जीने की सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को नमन करते हुए कहा कि उनका योगदान समाज और राष्ट्र निर्माण की नींव है।

महापौर ने आगे कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार का मिलन ही किसी विद्यार्थी को पूर्ण व्यक्तित्व प्रदान करता है। शिक्षक छात्रों के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और जब विद्यार्थी संस्कारवान बनते हैं, तभी समाज और देश उन्नति की ओर अग्रसर होता है।

इस अवसर पर एनआईसी सदस्य शेखर चंद्राकर, रंजीता पाटिल अरविंदर खुराना सहित विद्यालय के प्राचार्य, पार्षद, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं। कार्यक्रम का समापन शिक्षकों को सम्मानित करने और उनके योगदान को सराहने के साथ हुआ।


Related News

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में पूर्व विधायक अरुण वोरा के दौरे के दौरान सोमवार को…
नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । दुर्ग-भिलाई में बढ़ते अपराध और नशे के मामलों को लेकर दुर्ग…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में जनजागरण अभियान बना मिसाल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन एवं समग्र विकास को नई…