• September 9, 2025

बिलासपुर में कांग्रेस की ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ सभा में गरजा जनसैलाब, दुर्ग से अरुण वोरा भी हुए शामिल, बोले – भाजपा ने वोट के साथ जनता का भरोसा भी चुराया है

बिलासपुर में कांग्रेस की ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ सभा में गरजा जनसैलाब, दुर्ग से अरुण वोरा भी हुए शामिल, बोले – भाजपा ने वोट के साथ जनता का भरोसा भी चुराया है

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज कांग्रेस पार्टी की “वोट चोर-गद्दी छोड़” सभा में हजारों की भीड़ उमड़ी। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में राहुल गांधी जी की “वोटर अधिकार यात्रा” के संदेश को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से हो रही कथित चुनावी धांधलियों पर तीखा प्रहार किया।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता श्री अरुण वोरा ने कहा:

> “भारत के लोकतंत्र पर आज सबसे बड़ा हमला हो रहा है।
जब जनता का वोट ही सुरक्षित नहीं, तो लोकतंत्र का अस्तित्व खतरे में है।बीजेपी ने सत्ता पाने के लिए संस्थाओं को बंधक बना लिया है, मीडिया का बड़ा हिस्सा सरकारी प्रचार में बदल गया है, और चुनाव आयोग की निष्पक्षता सवालों के घेरे में है।सभा में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ने 7 अगस्त को वोट चोरी के सबूत पेश करते हुए कहा था कि आने वाले छह महीनों में ऐसे प्रमाण सामने रखे जाएंगे, जो पूरे देश को हिला देंगे।
उन्होंने इसे “हाइड्रोजन बम” करार दिया, जिसके बाद प्रधानमंत्री की साख पर बड़ा सवाल खड़ा होगा।लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में कांग्रेस सबसे आगे रहेगी।चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए कानूनी और जनआंदोलन दोनों मोर्चों पर लड़ाई लड़ी जाएगी।”

डीपक बैज ने बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीपक बैज ने बीजेपी और चुनाव आयोग के गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता तीन सालों में पूरी तरह बेहाल हो चुकी है। किसान, खाद-बीज, स्कूल, शिक्षक और बिजली व्यवस्था सभी बदहाल हैं। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस इस आंदोलन को हर गली, हर मोहल्ले, हर हाट-बाज़ार तक लेकर जाएगी।


Related News

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी अस्पतालों की जांच व्यवस्था बदहाल – धीरज बाकलीवाल

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रदेश…
श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर ने किया अभिषेक एवं पूजा-अर्चना

श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रिसाली स्थित श्याम नगर में गत दिवस_श्री हनुमान जी महाराज_ की पावन…
दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल

दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित 1904 में बने 100 वर्ष से अधिक…