• September 10, 2025

दुर्ग नगर निगम का ऐतिहासिक निर्णय, पहली बार 44 कर्मचारियों को मिली एकमुश्त उपादान राशि

दुर्ग नगर निगम का ऐतिहासिक निर्णय, पहली बार 44 कर्मचारियों को मिली एकमुश्त उपादान राशि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग ने कर्मचारियों के हित में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। पहली बार निगम प्रशासन ने उपादान (रिटायरमेंट बेनिफिट) की एकमुश्त राशि कर्मचारियों के खातों में सीधे जमा की है। इस निर्णय से 44 पात्र कर्मचारियों को उनके जीवनभर की पूंजी का लाभ मिला।

निगम द्वारा ₹1,10,41,705 की कुल राशि मंगलवार 9 सितम्बर को कर्मचारियों के खातों में ट्रांसफर की गई। राशि मिलते ही कर्मचारियों के चेहरों पर मुस्कान और आत्मसंतोष साफ झलक उठा।

तीन महीने की लगातार बैठकों का परिणाम

यह उपलब्धि कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा के मार्गदर्शन और आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश का परिणाम है। साथ ही वित्त विभाग प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने लगातार तीन माह तक विभागीय बैठकों का संचालन कर इस कार्य को मूर्त रूप दिया। उनकी निरंतरता और प्रयासों से अंततः कर्मचारियों को उनकी मेहनत की पूंजी प्राप्त हुई।

कर्मचारियों ने जताया आभार

पहली बार एकमुश्त राशि प्राप्त होने पर कर्मचारियों ने महापौर अलका बाघमार और निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों का कहना था कि इस निर्णय से न केवल उनकी आर्थिक मजबूती बढ़ी है बल्कि उन्हें अपने भविष्य की योजनाओं को सुरक्षित करने का भी अवसर मिला है।

शेष कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

महापौर अलका बाघमार और वित्त विभाग प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने कहा कि निगम का संकल्प है कि सभी पात्र कर्मचारियों को समय पर उपादान राशि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष बचे हुए कर्मचारियों को भी आगामी 10 से 15 दिनों के भीतर उपादान राशि उनके बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी।

निगम प्रशासन की प्राथमिकता : कर्मचारी हित

महापौर अलका बाघमार ने स्पष्ट किया कि कर्मचारी निगम व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके हितों की रक्षा करना और उन्हें उनका अधिकार दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी कर्मचारी-हितैषी निर्णय लिए जाते रहेंगे।जन संपर्क/राजू बक्शी


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…