• September 4, 2024

बेहतर शिक्षा का दंभ भरने वाले सरकारी सिस्टम की असलीयत, बासीन में सामुदायिक भवन में तबेले के बीच चल रहा स्कूल, प्रधानपाठक 5 कक्षाओं को एक साथ पढ़ा रहे

बेहतर शिक्षा का दंभ भरने वाले सरकारी सिस्टम की असलीयत, बासीन में सामुदायिक भवन में तबेले के बीच चल रहा स्कूल, प्रधानपाठक 5 कक्षाओं को एक साथ पढ़ा रहे

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

5 सितंबर को पूरा देश ​शिक्षकों के सम्मान में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाने जा रहा है। ऐसे में एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसमें पांच कक्षाओं में सिर्फ एक शिक्षक पढ़ा रहा है। तस्वीर बेमेतरा जिले के ग्राम बासीन की। यहां स्कूल भवन तक नहीं है, पिछले दो सालों से लचर सिस्टम के चलते प्राइमरी स्कूल भवन तक नहीं बन पाया है। सामुदायिक भवन में तबेले के बीच स्कूल का संचालन किया जा रहा है। इतना ही नहीें प्रधानपाठक को दीगर प्रशासनिक काम भी करते होते हैं, वे लचर सरकारी सिस्टम के बीच प्रशासनिक कार्य और स्कूल की व्यवस्था से जुड़े अन्य काम भी देख रहे हैं। इससे आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि जो 30 बच्चे स्कूल में पढ़ रहे हैं, उनके आगे का भविष्य क्या होगा। आखिर क्यों न बच्चे सरकारी के बजाए प्राइवेट स्कूल में पढ़ें, क्योंकि यहां सब कुछ कागजों में ओके होता है, फील्ड में केवल भ्रष्टाचार, घोटाला, अनियमितता, गड़बड़ी जैसी चीजें नजर आएंगे। इसे लेकर न ही जिले के मुखिया को कुछ नजर आता है, न ही जिला शिक्षा अधिकारी को समस्या दिखती है। न ही साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू की नजर में ये सब कुछ है। पिछले दो सालों से ये बच्चे बेहतर शिक्षा और शिक्षा का अधिकार कानून के तहत अपना हक मांग रहे हैं, उन्हें अब तक सरकारी सिस्टम ने बेहतर शिक्षा उपलब्ध नहीं कराई है। जानकारी के मुताबिक भवन भी डीएमएफ फंड से बनाया जा रहा है। विद्यालय के कक्ष दो वर्ष में भी पूर्ण नहीं किए गए हैं। शाला भवन के सामने ही मवेशियों को रखा जा रहा है। जहां मवेशी हैं, जिसके घेरे का भी कोई प्रबंध नहीं है।

 

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,

 


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…