• September 11, 2025

महतारी वंदन सम्मेलन एवं बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

महतारी वंदन सम्मेलन एवं बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंजोरा (ख) में छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला दुर्ग के तत्वावधान में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन एवं बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर नारी शक्ति को नमन किया तथा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर सुपोषण अभियान अंतर्गत अन्न प्रसन्न संस्कार एवं गोद भराई की रस्म संपन्न की गई। साथ ही नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया तथा प्रदर्शित स्टालों का अवलोकन किया।

*दुर्ग विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि हमारे देश में नारी को जैसा सम्मान मिलता है वैसा विश्व अन्य देशों में नहीं मिलता। यहां नारी को आदिशक्ति के रूप में पूजा जाता है। मां के रूप में पहचाना जाता है। आज का यह कार्यक्रम समस्त नारियों को समर्पित है। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने जो कहा है वह किया है। महतारी को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 1000 रुपए डायरेक्ट खाता में हर माह प्रदान कर रही है माननीय विष्णु देव सायं जी के नेतृत्व वाली प्रदेश की सरकार नारियों को विशेष महत्व देते हुए महिलाओं की गर्भवती अवस्था से लेकर प्रसव होने तक एवं आगे पढ़ाई करने के लिए व गृहस्थ जीवन में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने के लिए सभी नारी वर्ग को योजनाओं से जोड़ रही है उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित होने वाली समस्त नारी शक्ति को शुभकामनाएं दी। विधायक ललित चंद्राकर ने महिला बाल विकास द्वारा संचालित स्व सहायता समूह के माध्यम से लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने स्टाल में स्व सहायता समूह के माध्यम से तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त उठाया।*

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन जनपद सदस्य संगीता साहू , सरपंच संतोष सारथी जी, उपसरपंच माखन साहू जी, श्री सुखदेव देवांगन जी, एडवोकेट बाल मुकुंद चंद्राकर , भाग्यश्री ठाकुर संतोष कसार परियोजना अधिकारी उषा झा सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी–कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएँ उपस्थित रहे।


Related News

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी अस्पतालों की जांच व्यवस्था बदहाल – धीरज बाकलीवाल

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रदेश…
श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर ने किया अभिषेक एवं पूजा-अर्चना

श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रिसाली स्थित श्याम नगर में गत दिवस_श्री हनुमान जी महाराज_ की पावन…
दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल

दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित 1904 में बने 100 वर्ष से अधिक…