• September 13, 2025

महापौर परिषद के खाते में एक नई उपलब्धि का समावेश, 16.97 करोड़ से बनेंगे 5 नये एसएलआरएम सेंटर, पुराने नौ सेंटरों को किया जायेगा अपग्रेड

महापौर परिषद के खाते में एक नई उपलब्धि का समावेश, 16.97 करोड़ से बनेंगे 5 नये एसएलआरएम सेंटर, पुराने नौ सेंटरों को किया जायेगा अपग्रेड

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । निगम महापौर अलका बाघमार के परिषद के खाते में एक नई उपलब्धि का समावेश हो गया है। शहर में प्रतिदिन निकलने वाले सूखे व गीले कचरे का निपटारा करने के लिए 5 नये एसएलआरएम सेंटर स्थापित किये जाऐगे। इसके अतिरिक्त पुराने 9 एसएलआरएम सेंटर को अपग्रेड करते हुए नई मशीने लगायी जायेगी। इसके साथ-साथ कचरा खुले में ना रहे इसके लिए शेड का विस्तार किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि निगम महापौर अलका बाघमार अंचल के सबसे सक्रिय जनप्रतिनिधियों में से एक है। उन्होंने फील्ड में निरीक्षण के साथ जनता से मुलाकात व कार्यो की प्रगति के लिए लगातार मानिटरिंग करने का एक बेहतर संतुलन बनाकर रखा हुआ है उनके साथ अनुभवी एमआईसी प्रभारी के रुप में नरेन्द्र बंजारे, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, देवनारायण चंद्राकर नीलेश अग्रवाल लीना दिनेश देवांगन के साथ पूरी टीम विकास के लिए काम कर रही है। यहां गौरतलब है कि शहर में प्रतिदिन 130 टन कचरा निकलता है। इन सभी कचरों को निपटाने के लिए 9 एसएलआरएम सेंटर पर्याप्त नहीं है। 9 सेंटरों से कचरों का निष्पादन नहीं हो पा रहा है इससे स्वच्छता रैकिंग में सुधार पर भी गतिरोध पैदा हो गया है। इसके निराकरण के लिए 5 नये सेंटर स्थापित करने की तैयारी है। नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश अग्रवाल ने बताया कि निगम क्षेत्र में 5 नये एसएलआरएम सेंटर स्थापित किये जायेंगे। इसके अलावा पुरानी मशीनों की क्षमता बढ़ाने के साथ नई मशीने भी लगायी जायेगी। इसके साथ-साथ कचरो को सुरक्षित रखने के लिए शेड का भी विस्तार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि नये संयंत्रों की स्थापना व पुराने संयंत्रों का उन्नयन एवं विकास तथा 5 वर्षो तक संचालन और संधारण परियोजना को लागू करने की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गयी है। निगम को तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ही निर्माण कार्य प्रारंभ करना होगा। निगम प्रशासन व्दारा नये सेंटर स्थापित करने के लिए जगह की तलाश शुरु कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि 5 नये सेंटर के स्थापित होने व पुराने सेंटरों के अपग्रेड होने से कचरे के निष्पादन की समस्या लगभग काफी हद तक दूर हो जायेगी।


Related News

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध और संकल्पित : सुरेंद्र कौशिक

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने धान खरीदी की…
2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क

2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रिसाली में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विकास कार्य के लिए भूमिपूजन…
कांग्रेस के चक्काजाम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद दबाव में झुकी भाजपा सरकार, 2 दिन की धान खरीदी में बढ़ोतरी – राकेश ठाकुर

कांग्रेस के चक्काजाम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा धान खरीदी की अवधि को मात्र दो…