• September 15, 2025

उतई कबीर सत्संग कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

उतई कबीर सत्संग कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत माँ कर्मा सामुदायिक भवन शीतला नगर उतई में आयोजित कबीर सत्संग कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सतगुरु कबीर साहेब जी को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया और सत्संग का श्रवण किया।
इस अवसर पर मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, महामंत्री चंदू देवांगन, मंत्री रूपेश पारख, पार्षद लक्ष्मी नारायण साहू, पार्षद संगीत रजक, सांसद प्रतिनिधि ममता चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरीश शर्मा, विजय चंद्राकर, विमला कामड़े, दनेश्वरी देशमुख, जागेश्वर साहू, राजेश साहू, अरुण साहू, सालिक साहू समेत समस्त श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि कबीर सत्संग हमें जीवन के मूल्यों और आदर्शों की शिक्षा देता है। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब जी के दोहों और वाणियों से हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है कबीर साहेब जी की वाणियों ,शिक्षाओं को जन-जन तक हमे पहुंचना है और अपने जीवन में आत्मसात् करना है
।आगे श्री चंद्राकर ने आयोजकों को इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सौहार्द की भावना बढ़ती है।


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…