• September 15, 2025

महापौर अलका बाघमार ने पुष्पक नगर मेन रोड का किया निरीक्षण,सड़क पर सब्जी-फल बाजार हटाकर सीमित जगह पर लगाने के निर्देश

महापौर अलका बाघमार ने पुष्पक नगर मेन रोड का किया निरीक्षण,सड़क पर सब्जी-फल बाजार हटाकर सीमित जगह पर लगाने के निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने वार्ड क्रमांक 60 पुष्पक नगर मेन रोड का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ लोककर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, बाजार विभाग प्रभारी शेखर चंद्राकर एवं प्रभारी बाजार अधिकारी अभ्युदय मिश्रा, अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर,ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव उपस्थित रहे।

महापौर ने सड़क किनारे अनियंत्रित रूप से लगाए गए अस्थायी सब्जी एवं फल बाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे सड़क पर दुकानें लगाना बंद करें और निर्धारित सीमित स्थान में ही ठेला या दुकान लगाएं, जिससे आम नागरिकों को आने-जाने में परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

महापौर ने यह भी कहा कि नॉनवेज ठेले तत्काल हटाए जाएं और केवल शाकाहारी खाद्य सामग्री के ठेले लगाने की ही अनुमति दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी दुकानें निगम की सीमा में आती हैं, उनके बोर्ड अनिवार्य रूप से अपने-अपने सीमा क्षेत्र के भीतर ही लगाए जाएं।

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटाने के आदेश भी दिए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में पुनः अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महापौर श्रीमती बाघमार ने मौके पर ही सीमा क्षेत्र को स्पष्ट करते हुए बताया कि स्मृति नगर बोर्ड तक दुर्ग नगर निगम की सीमा है और साइकिल रिपेयरिंग दुकान तक का क्षेत्र पुष्पक नगर के अंतर्गत आता है। इससे नागरिकों को क्षेत्र की वास्तविक सीमा की जानकारी भी दी गई।

 


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…