• September 16, 2025

सेवा पखवाड़ा के समस्त कार्यक्रम तिथि वार और निर्धारित समय पर हो – सुरेंद्र कौशिक

सेवा पखवाड़ा के समस्त कार्यक्रम तिथि वार और निर्धारित समय पर हो – सुरेंद्र कौशिक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग की सेवा पखवाड़ा को लेकर अंतिम तैयारी बैठक दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की मुख्य उपस्थिति में संपन्न हुई आयोजित बैठक में मंचसीन वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल बेल चंदन, शिव चंद्राकर, अजय तिवारी, कार्यक्रम के जिला संयोजक शिवेंद्र परिहार कार्यक्रम के सदस्य गण गायत्री वर्मा, शैलेंद्र सैंडे, आसिफ अली रहे | आयोजित बैठक में कार्यक्रम के संपादन जो सेवा पखवाड़ा को लेकर आए हैं तिथि निर्धारित कर दायित्व निर्धारित का भी निर्धारण कर दिया गया और कार्यक्रम संपादन का आहवन जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के द्वारा किया गया |
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस की अवसर पर राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष किया जा रहा है जिसके निमित्त दुर्ग जिले में भी सेवा पखवाड़ा कार्यशाला के पश्चात मंडल स्तरीय कार्यशाला का संपादन समस्त मंडलों में संपन्न हो चुका है अब 17 तारीख से सेवा पखवाड़ा चालू होगा 17 तारीख को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन दुर्ग जिला अस्पताल में किया जाएगा और सुबह के टाइम बस स्टैंड में सफाई अभियान का कार्य किया जाएगा उसके पश्चात पखवाड़ा के अंतर्गत जो भी कार्यक्रम शीर्ष नेतृत्व के द्वारा तय किए गए हैं उसकी तिथि हमने तय कर ली है और दायित्व भी अब आप सभी से अनुरोध रहेगा की निर्धारित समय पर सारे कार्यक्रम सब प्रतिशत सफल हो सके ऐसा आप सभी को चिंतन करना है|
आयोजित बैठक का संचालन कार्यक्रम के जिला संयोजक शिवेंद्र परिहार ने किया आभार कार्यक्रम की जिला सदस्य गायत्री वर्मा ने किया |
आयोजित बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, विनायक नातू, मंत्री आशीष निमजे, रोहित साहू,दीपक चोपड़ा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, विनय महोबिया मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लौढा, कमलेश फेकर, कौशल साहू, बंटी चौहान ,मनमोहन शर्मा, अनुपम साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष सोनी, रजा खोखर, दिनेश नालोडे,जिला पंचायत सदस्य प्रिया साहू,युवा मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष शुभम शर्मा,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजिका उमा भारती साहू,धमधा जनपद पंचायत अध्यक्ष लीमन साहू ,महामंत्री जयश्री राजपूत, उपाध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव, नवीन साहू, नम्रता बांसोड़, संगीता सिंह, नवीन पवार,अबीर गोयल, कुंदन साहू, मनीष कोठारी, उमेश गिरी गोस्वामी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…