- September 16, 2025
अग्रसेन जयंती समारोह का दीप प्रज्वलन के साथ आगाज, पूर्व अध्यक्षों का मोमेंटो देकर सम्मान, 22 सितंबर तक मनेगा उत्सव, होंगी खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ आज समाज के पूर्व अध्यक्षों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया ।अग्रवाल महिला मंडल श्रीमती सरिता गोयल ने कहा कि समाज के सभी बुजुर्ग हमारी अमूल्य धरोहर हैं । कार्यक्रम शुभारंभ के अवसर पर पूरे समाज में उत्साह की लहर थी । अग्रवाल महिला मंडल की श्रीमती अनिता अग्रवाल एवं सरोज अग्रवाल एवं महिला टीम ने अपने आराध्य अग्रसेन जी की सुंदर आरती प्रस्तुत की l अग्रवाल यूथ क्लब एवं युवा मंडल ने अग्रसेन चौक पर स्थित श्री अग्रसेन जी की मूर्ति के समक्ष पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया । अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि युवाओं एवं बच्चों के लिए आज मेमोरी गेम,,ग्लास बॉल गेम, पिट्ठुल,स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई । आज की प्रतियोगिताओं में समाज के लगभग 110 बच्चों ने भाग लिया ।
कार्यक्रम का संचालन दीपक बंसल एवं आभार प्रदर्शन महासचिव ललित सक्सेरिया ने किया ।
इस अवसर पर समाज के प्रेम अग्रवाल पंकज किरतु का विमल राजगढ़िया , मनोज अग्रवाल,सतीश अग्रवाल विनीत खेतान दिनेश अग्रवाल AYC अध्यक्ष अनूप अग्रवाल,, महिला मंडल की निर्मला बंसल मंजू अग्रवाल,,संगीता राजगढ़िया,संजना पोद्दार,प्रीति राजगढ़िया,,उपस्थित थे ।
अग्रसेन जयंती समारोह 16 से, प्रतिभाशाली विद्यार्थी किए जाएंगे सम्मानित अग्रवाल समाज दुर्ग द्वारा तैवयारी अंतिम चरण पर, शोभायात्रा, खेल प्रतियोगिताएं व आनंद मेला होंगे प्रमुख आकर्षण
महाराजा श्री अग्रसेन जयंती की शहर में सप्ताह भर
धूम रहेगी। जयंती समारोह को यादगार बनाने अग्रवाल समाज दुर्ग द्वारा 16 सितंबर से 22 सितंबर तक कई खास आयोजन किए जा रहे हैं। जिनमें धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा शोभायात्रा, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान, मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं, आनंद मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगे, वहीं समारोह में मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्यों को भी समाज द्वारा मूर्तरूप देकर सेवा की मिशाल प्रस्तुत की जाएगी। जयंती समारोह पर 21 सितंबर को दोपहर 3 बजे अग्रसेन भवन, अग्रसेन चौक स्टेशन रोड से महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल अग्रध्वज दिखाकर रवाना करेंगे। शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर शोभायात्रा के
गंजपारा पहुंचने पर समापन होगा। 22 सितंबर को जयंती समारोह के समापन पर शाम 5 बजे गायत्री पैलेस, धमधा रोड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर
बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। श्री अग्रवाल प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को महाराजा अग्रसेन मेरिट अवार्ड से सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाएंगे। यह सम्मान कक्षा पांचवी, आठवीं, दसवीं, बारहवीं, महाविद्यालयीन व व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षाओं में मेरिट आने वाले विद्यार्थियों को प्रदान किए जाएगे। समापन समारोह को छोड़कर शेष सभी कार्यक्रम अग्रसेन भवन, अग्रसेन चौक स्टेशन रोड दुर्ग में आयोजित होंगे। आयोजन की तैयारी में श्री अग्रवाल समाज के अलावा समाज की सहयोगी संस्था महिला मंडल, युवा मित्र मंडल और यूथ क्लब के पदाधिकारी व सदस्य जुटे हुए हैं। यह जानकारी अग्रवाल समाज दुर्ग के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने दी है। इस दौरान समाज के संरक्षक सुधीर अग्रवाल, कैलाश रुंगटा, महासचिव ललित सक्सेरिया, कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल (कीर्तुका), सचिव दीपक बंसल, मीडिया प्रभारी मनोज अग्रवाल मौजूद रहे। श्री अग्रसेन जयंती समारोह की जानकारी देते हुए अग्रवाल समाज दुर्ग के संरक्षक सुधीर अग्रवाल एवं कैलाश रुंगटा ने बताया कि जयंती समारोह की शुरुआत 16 सितंबर को सुबह 11 बजे महाराजा अग्रसेन जी की पूजा अर्चना के साथ होगी। पूरे सप्ताह भर समाज के लोगों के लिए विभिन्न मनोरंजन प्रतियोगिताएं आयोजित किए गए हैं। जिनमें मेमोरी गेम, ग्लास बॉल गेम,
पिटटुल, स्लो साइकिल रेस, फैशन शो, सरप्राइज गेम, 1रुपए एक ईट सजाओ, फ्रॉक रेस, ट्राई साईकिल रेस, मारवाड़ी संस्कार के सितारे, बाधा दौड़, बॉडी पार्ट्स, कैनवस पेंटिंग, ग्लास गेम, गीता का श्लोक सुनाओ, तेरी बचपन मेरी यादें, भोग की थाली सजाओ, वाटर रिले रेस, आओ भवन सजाओ, म्यूजिकल चेयर, भुट्टे के छिलके का आर्ट, टीवी कमर्शियल, अग्रसेन जयंती का बैनर
बनाओ, बैडमिंटन
बेलेसिंग, अग्र फिटनेस, ताल से ताल मिलाओ, सरप्राइज गेम, कपल गेम, मास्क पेंटिंग, पेपर क्योंलिंग आर्ट, क्विज, अग्रसेन की माला बनाओ, प्रोडक्ट एक्ट, सुनहरी यादें, जैसा देश वैसा भेष एवं व्यंजन, बंपर हाउजी एवं अन्य प्रतियोगिताएं शामिल हैं। प्रतियोगिताओं के संचालन के लिए प्रभारी भी बनाए गए हैं। 20 सितंबर की शाम 5:30 बजे आनंद मेला का आयोजन किया गया है। अग्रवाल समाज दुर्ग के संरक्षक सुधीर अग्रवाल एवं कैलाश रूंगटा ने बताया कि अग्रवाल समाज मानव सेवा और गौ सेवा में हमेशा अग्रणी रहा है। जयंती समारोह में 20 सितंबर को सुबह 10 बजे युवा मित्र मंडल द्वारा पुलगांव चौक गोकुल नगर स्थित गौठान में गौ सेवा कर गौवंश के संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। समाज के पंकज अग्रवाल,, मनोज अग्रवाल,, दीपक बंसल ने बताया कि सेवाभावी कार्यों के क्रम में अग्रवाल समाज व यूथ क्लब के संयुक्त
बैनरतले पिछले सप्ताह ही जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान कर मानव सेवा की सामाजिक दायित्वों से जुड़े सरोकार को मूर्त रूप दिया गया था। रक्तदान शिविर में करीब 100 मिनट रक्त संग्रहित किए गए थे। जो रक्त जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी साबित होंगे।




