• September 17, 2025

महापौर व आयुक्त ने किया निरीक्षण,इंदिरा मार्केट में त्योहारी सीजन की तैयारी,पसरा वालों के लिए 6×6 मार्किंग के निर्देश:

महापौर व आयुक्त ने किया निरीक्षण,इंदिरा मार्केट में त्योहारी सीजन की तैयारी,पसरा वालों के लिए 6×6 मार्किंग के निर्देश:

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग।नगर पालिक निगम दुर्ग ने दीपावली समेत आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र इंदिरा मार्केट में बाजार व्यवस्था की समीक्षा की। महापौर श्रीमती अलका बाघमार और आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अधिकारियों संग मौके पर पहुँचकर व्यवस्था का जायजा लिया और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

पसरा वालों के लिए तय सीमा

महापौर अलका बाघमार ने स्पष्ट कहा कि इंदिरा गांधी प्रतिमा क्षेत्र में यातायात बाधित न हो, इसके लिए पसरा लगाने वालों के लिए 6×6 फीट की पेंट मार्किंग की जाए। हर दुकानदार को अपने-अपने दायरे में ही दुकान लगाने की अनुमति होगी। सीमा से बाहर दुकान फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यातायात व पार्किंग पर खास ध्यान

महापौर श्रीमती बाघमार एवं आयुक्त श्री अग्रवाल ने साइकिल स्टैंड और उसके आस-पास पार्किंग बोर्ड व बैनर लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीपावली सीजन में निगम कर्मचारी मौके पर तैनात रहेंगे, ताकि भीड़ के समय किसी भी वाहन को बाजार क्षेत्र में प्रवेश न दिया जाए और अव्यवस्था न फैले।

ठेले-खोमचे वालों की होगी लिस्टिंग

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि इंदिरा मार्केट में ठेले-खोमचे वालों की लिस्टिंग कर शुल्क तय किया जाए। इससे जहां राजस्व प्राप्त होगा वहीं अव्यवस्थित तरीके से पसरा लगाने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क सीमा क्षेत्र से बाहर दुकान लगाने वालों पर जुर्माना किया जाएगा।

निरीक्षण में शामिल अधिकारी

इस मौके पर एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, देव नारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, नीलेश अग्रवाल, उपआयुक्त मोहेंद्र साहू, उपअभियंता श्रीमती उमयंती ठाकुर, अभ्युदय मिश्रा,ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव,पवन,जय पारख एवं बाजार विभाग और अतिक्रमण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


Related News

अमलेश्वर के खुड़मुड़ा मार्ग में शराब दुकान खोलने के प्रयास पर प्रशासन को पीछे हटना पड़ा, शराब की पेटियां वापस ले जाई गईं

अमलेश्वर के खुड़मुड़ा मार्ग में शराब दुकान खोलने के प्रयास पर प्रशासन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज पाटन। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित क्षेत्रवासियों के विरोध के बाद नगर पालिका अमलेश्वर…
सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली की बधाई, शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास स्थान में सुबह से लगा हुआ है…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…