• September 17, 2025

दीपक के नेतृत्व में पटेल चौक में पायलट का होगा जोरदार स्वागत

दीपक के नेतृत्व में पटेल चौक में पायलट का होगा जोरदार स्वागत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का कल 18 सितंबर गुरुवार को आगमन हो रहा है। श्री पायलट कांग्रेस का शंखनाद वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में शामिल होकर सभा लेंगे। दोपहर 12 बजे पटेल चौक पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव दीपक दुबे के नेतृत्व में जोरदार स्वागत की तैयारी की जा रही है। श्री दुबे ने इस अवसर पर जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी पार्षद, पूर्व पार्षद, ब्लाक अध्यक्ष, बूथ प्रभारी के साथ समस्त कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की अपील की है। यहां गौरतलब है कि श्री दुबे प्रदेश के साथ साथ दुर्ग शहर में भी कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। कुशल व्यवहार के कारण इन्होने लंबे समय से भारी तादात में अपने समर्थकों को जोड़े रखा है। परिणाम स्वरुप समर्थकों व्दारा श्री पायलट के स्वागत की जबरदस्त तैयारी की जा रही है।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…