• September 17, 2025

स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर स्वास्थ्य प्रभारी एलर्ट मोड पर

स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर स्वास्थ्य प्रभारी एलर्ट मोड पर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग।नगर निगम की महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के दिन से शुरु किए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान को लेकर नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी निलेश अग्रवाल पिछले 3 दिनों से एक्शन मोड पर हैं।
श्री अग्रवाल पिछले 3 दिनों से सुबह से लेकर रात्रिकालीन समय तक शहर के विभिन्न स्थानों का अवलोकन कर साफ सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नागरिकों से अपील कर रहे हैं। श्री अग्रवाल ने बीते दिन रात्रिकालीन समय में इंदिरा मार्केट स्टेशन रोड का पैदल भ्रमण कर साफ सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया उन्होंने दुकानदारों के व्दारा दुकान के बाहर एकत्र कचरे की तस्वीर भी कैमरे में कै द की और भविष्य में उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा । श्री अग्रवाल ने दुकानदारों से कहा है कि साफ सफाई के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। दुकान के बाहर यदि कचरा देखा गया तो तत्काल जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी। श्री अग्रवाल के साथ निगम का अमला भी शामिल था।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…