• September 17, 2025

पूर्व महापौर धीरज के नेतृत्व में पुलगांव में पायलट का होगा ऐतिहासिक स्वागत

पूर्व महापौर धीरज के नेतृत्व में पुलगांव में पायलट का होगा ऐतिहासिक स्वागत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का कल 18 सितंबर गुरुवार को आगमन हो रहा है। श्री पायलट कांग्रेस का शंखनाद वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में शामिल होकर सभा लेंगे।
श्री पायलट सबसे पहले पुलगांव नाका चौक पहुंचेगे वहां जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश ठाकुर व नगर निगम के पूर्व महापौर एवं लोकप्रिय कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में श्री पायलट का ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा।
इसके बाद श्री बाकलीवाल के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसजन श्री पायलट की बाईक रैली में शामिल होंगे। और हिन्दी भवन के सामने सभा स्थल तक पहुंचेगे। श्री बाकलीवाल ने कांग्रेसजनों से इस अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थिति दर्ज कराकर शामिल होने की अपील की है।
श्री बाकलीवाल ने कहा है कि राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी व्दारा शुरु किए गये वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर पूरे देश भर के कांग्रेसजनों में भारी उत्साह का संचार हुआ है। दुर्ग शहर में भी कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाने की तैयारी में जुटे हुए है।


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…