• September 17, 2025

विश्वकर्मा जयंती पर शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, श्रमिक को शुभकामनायें दिए

विश्वकर्मा जयंती पर शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, श्रमिक को शुभकामनायें दिए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। दुर्ग शक्तिनगर वार्ड क्रमांक 18 में जनवादी राज मिस्त्री मजदूर संघ द्वारा भव्य रूप से आयोजित श्री विश्वकर्मा जयंती समारोह में प्रदेश के शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने सृष्टि के रचियता भगवान विश्वकर्मा बाबा की पूजा-अर्चना कर समाज एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्रमिक साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिक समाज देश और समाज के निर्माण की रीढ़ है। उनके परिश्रम और कौशल से ही विकास की नींव रखी जाती है। उन्होंने श्रमिक बंधुओं के सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।
समारोह में उपस्थित श्रमिक साथियों की मांग पर मंत्री श्री यादव ने संघ के लिए व्यवस्थित भवन निर्माण की घोषणा की, जिससे संगठन के कार्यक्रमों, बैठकों और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों के कल्याण और उनके जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए संकल्पित है।
इस अवसर पर पार्षद श्री देवनारायण चंद्राकर, श्रीमति सुरुचि उमरे, श्री शिवेंद्र परिहार, मंडल अध्यक्ष श्री मनमोहन शर्मा, श्री बंटी चौहान, श्री कौशल साहू, श्री भास्कर तिवारी, मजदूर संघ से श्री मिलउ राम पटेल, श्री रोहित साहू, श्री भारत यादव, श्री टेकराम साहू, श्री राधेलाल साहू, श्री टिकेश वर्मा, रेखचंद साहू सहित क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।


Related News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…
अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने…