• September 18, 2025

कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान :दुर्ग पहुंचे सचिन पायलट, भरी कांग्रेसियों में नई ऊर्जा,किया जनसभा को संबोधित

कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान :दुर्ग पहुंचे सचिन पायलट, भरी कांग्रेसियों में नई ऊर्जा,किया जनसभा को संबोधित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग।
कांग्रेस पार्टी ने 16 सितम्बर से 18 सितम्बर तक प्रदेशभर में “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान की शुरुआत की थी। इसी अभियान के अंतिम दिन मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री सचिन पायलट ने राजनांदगांव, दुर्ग और भिलाई का दौरा किया।

दुर्ग में बाइक रैली से हुआ स्वागत

दुर्ग में उनका स्वागत भव्य बाइक रैली के माध्यम से किया गया। इस रैली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता भी उनके साथ बाइकों पर सवार होकर शामिल हुए। विशेष दृश्य तब देखने को मिला जब स्वयं सचिन पायलट बाइक चलाते नज़र आए और उनके पीछे प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संपत कुमार बैठे थे। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की बाइक पर पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता श्री अरुण वोरा सवार थे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बाइक पर वरिष्ठ नेता श्री ताम्रध्वज साहू बैठे हुए दिखाई दिए। यह दृश्य कार्यकर्ताओं और जनता में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

यूथ कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत

बाइक रैली के बाद गंजपारा पहुँचने पर युवा कांग्रेस विंग ने उनका भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति अपना उत्साह और जोश प्रदर्शित किया।

“अधिकार जनसभा” में हुआ सत्ता पर प्रहार
इसके उपरांत सचिन पायलट ने “अधिकार जनसभा” को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा—

“‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत बाइक रैली से की गई। बीते तीन दिनों में हमने समाज के हर वर्ग के लोगों से मुलाकात की और हमें अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ। राहुल गांधी जी ने वोटर लिस्ट में हो रही गड़बड़ियों को उजागर कर जनता के सामने रखा है। अब समय आ गया है कि चुनाव आयोग राहुल जी के सवालों का संज्ञान ले और मतदाता सूचियों पर स्पष्ट जवाब दे।’”

सभा को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री अरुण वोरा, वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू और अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। सभी ने एक स्वर में मतदाता सूची में हो रही हेराफेरी के खिलाफ आवाज़ उठाई और कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी।

तीन दिनों तक चले इस अभियान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का काम किया है। “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान का समापन दुर्ग में सचिन पायलट की उपस्थिति और उनके प्रेरक संबोधन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने जनता से अपील की कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए मिलकर आवाज़ उठानी होगी।


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…