• September 18, 2025

क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र खेलगांव खम्हरिया के रागिनी यादव का चयन राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ विधायक ललित चंद्राकर ने दिया बधाई

क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र खेलगांव खम्हरिया के रागिनी यादव का चयन राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ विधायक ललित चंद्राकर ने दिया बधाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दिनांक 21 से 24 सितंबर तक जगदलपुर में आयोजित 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र खेलगांव खम्हरिया के एथलेटिक्स खिलाड़ी व ग्राम धनोरा निवासी रागिनी यादव पिता श्री नीलकंठ यादव जी का चयन 17 वर्ष आयु वर्ग 3000 मीटर पैदल‌चाल में हुआ है। रागिनी यादव का चयन बालोद में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।
रागिनी यादव के प्रदर्शन को देखते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक व छ.ग. राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने इनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामना दिया ।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने आगे कहा आपकी इस उपलब्धि से पूरे ग्राम धनोरा और दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को गर्व हैं।
आपकी मेहनत और समर्पण ने इस मुकाम तक पहुंचाया है, और आगे भी अपने खेल में उत्कृष्टता हासिल करती रहें। बहुत बहुत शुभकामनाएं।

साथ ही साथ सरपंच ग्राम पंचायत धनोरा रुलेश्वरी बंजारे ने रागिनी यादव के लिए 2 जोड़ी जूता(कंपटीशन जूता एवं जागर शूज) एवं पूर्व माध्यमिक शाला की प्रधान पाठक श्रीमती पुष्पा सिंह मैडम ने ट्रैकसूट अपने तरफ से प्रदान किया। ज्ञातव्य हो कि रागिनी यादव विगत पांच माह से खेलगांव खम्हरिया क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र मुख्य प्रशिक्षक एवं पीटीआई सेजस फरीदनगर बालकदास डहरे एवं बी.आर.साहू अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी बी.आर.साहू के कुशल निर्देशन में नियमित अभ्यास कर रही है। रागिनी यादव वर्तमान में अभी धनोरा से खम्हरिया में नियमित अभ्यास करती है एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धनोरा में कक्षा सातवीं की छात्रा है।
इनकी उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमान अरविंद मिश्रा जी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती राजेश्वरी चंद्राकर,भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर उपसरपंच पुरई ,श्रीमान डोमार सिंह साहू सरपंच पुरई , श्रीमान छबी लाल साहू सांसद प्रतिनिधि एवं पंच वार्ड क्रमांक -15,श्रीमती दुलारी देशलहरे सरपंच ग्राम पंचायत खम्हरिया, शाला के समस्त स्टाफ शिक्षक आराधना ठोकने श्रीमती विद्या रात्रे, आरती वर्मा,अजय साहू,माधवी,प्रेमलता गुप्ता,संकुल समन्वयक श्रीमती सुमन प्रधान,शिक्षक हिमांशु साहू, श्रीमान चंद्रशेखर बंजारे की अध्यक्ष सतनामी आश्रम दुर्ग ने बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया।


Related News

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना दिया गया पार्टी का एजेंट – राकेश ठाकुर

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जनपद पंचायत पाटन…
अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का प्रगटोत्सव बनाया गया, जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन 

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग: हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर…
आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमती सरोज नंद…