• September 18, 2025

कैबिनेट मंत्री से महापौर ने की मुलाकात,शहर की प्रकाश व्यवस्था हेतु 40 लाख की मांग

कैबिनेट मंत्री से महापौर ने की मुलाकात,शहर की प्रकाश व्यवस्था हेतु 40 लाख की मांग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम क्षेत्र में लंबे समय से प्रकाश व्यवस्था की समस्या बनी हुई थी। विभिन्न वार्डों और मुख्य मार्गों पर कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी थीं, जिससे नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। त्योहारों का सीजन नजदीक होने के कारण इस समस्या का समाधान त्वरित रूप से जरूरी था। इसी उद्देश्य से आज महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव से उनके निवास में मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।

महापौर ने मंत्री को बताया कि निगम क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइटों को बदलने और नई लाइट लगाने की आवश्यकता है। लेकिन महापौर निधि, पार्षद निधि और निगम मद से इतनी बड़ी राशि का प्रावधान संभव नहीं है। इस कारण नागरिकों को अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है और दीपावली जैसे बड़े पर्व के पहले प्रकाश व्यवस्था में सुधार आवश्यक है।

महापौर की मांग पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने तुरंत सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल 40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर शासन को भेज दी। मंत्री ने आश्वासन दिया कि दीपावली के पहले शहर की प्रमुख सड़कों, चौक–चौराहों और वार्डों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

महापौर अलका बाघमार ने मंत्री के इस निर्णय पर आभार जताते हुए कहा कि इस राशि से नगर पालिक निगम को बड़ी राहत मिलेगी और दीपावली पर पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कार्य प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा।


Related News

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना दिया गया पार्टी का एजेंट – राकेश ठाकुर

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जनपद पंचायत पाटन…
अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का प्रगटोत्सव बनाया गया, जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन 

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग: हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर…
आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमती सरोज नंद…