• September 19, 2025

नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म को लेकर जनता के बीच बीजेपी चलाएगी अभियान- राजेन्द्र पाध्ये

नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म को लेकर जनता के बीच बीजेपी चलाएगी अभियान- राजेन्द्र पाध्ये

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म और आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में दुर्ग जिले के जीएसटी सुधार संबंधी प्रचार समिति और आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान संबंधी समिति के संयोजक और सदस्यगण शामिल हुए।

प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा कार्यशाला में दिए गए मार्गदर्शन के बारे में जीएसटी सुधार संबंधी कार्यक्रम के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने बताया कि नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म एक क्रांतिकारी पहल है रोजमर्रा की घरेलू चीजों पर जबरदस्त टैक्स कटौती करते हुए उसे न्यूनतम दर किया गया है इसलिए जिले के सभी नगरीय निकायों से जीएसटी रिफार्म के स्वागत संबंधी प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री कार्यालय, भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय और प्रदेश नेतृत्व को भेजे जाएंगे। जीएसटी रिफॉर्म संबंधी कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक द्वारा चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है जिसमें उनके साथ सदस्य के रूप में दीपक चोपड़ा, आसिफ अली सैयद और नितेश साहू को रखा गया है। जीएसटी रिफॉर्म और आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के कार्यक्रमों संबंधी कार्ययोजना को लेकर आगामी 24 सितंबर को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भी रखा गया है।

मंडलों में भी जीएसटी रिफॉर्म के प्रचार को लेकर तीन सदस्यीय टीम का गठन किया जा रहा है। जीएसटी रिफॉर्म को लेकर विभिन्न माध्यमों से जमीनी स्तर तक प्रचार प्रसार किया जाएगा साथ ही संभाग स्तर पर व्यापारी सम्मेलनों का आयोजन भी होगा। मोदी सरकार का यह कदम लोगों की क्रय शक्ति (purchasing power) बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए उठाया गया क्रांतिकारी कदम है, इससे जहां उपभोक्ताओं को बचत होगी, वहीं मांग बढ़ने से उद्योगों को भी फायदा होगा।

कार्यशाला में आत्मनिर्भर संकल्प अभियान को लेकर भी व्यापक मार्गदर्शन दिया गया, जिसके जिला संयोजक दिलीप साहू, सदस्य मनोज सोनी, हर्षा चन्द्राकर, सरिता मिश्रा, अशोक राठी कार्यशाला में शामिल हुए।


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…