• September 21, 2025

शीतला मंदिर में जलेंगे देश-विदेश के श्रद्धालुओं के मनोकामना ज्योत, क्वांर नवरात्र कल से, मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगेगी भीड़

शीतला मंदिर में जलेंगे देश-विदेश के श्रद्धालुओं के मनोकामना ज्योत, क्वांर नवरात्र कल से, मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगेगी भीड़

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । सिविल लाईन कसारीडीह स्थित प्रसिद्ध मां सतरुपा शीतला मंदिर में नवरात्रि का पर्व पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। क्वांर नवरात्रि पर इस वर्ष मंदिर में 1551 की संख्या में देश व विदेश के श्रद्धालुओं द्वारा मनोकामना ज्योत प्रज्जवलित किए गए है। मंदिर में मां शीतला सात रुपों में विराजमान है। जिसके करीब एक स्वयंभू जलकुण्ड का पानी कभी सुखता नहीं है। ऐसी मान्यता है कि मंदिर के जलकुण्ड के पानी के सेवन व उपयोग करने से असाध्य रोग दूर होने के साथ मनोकामना पूर्ण होती है। फलस्वरुप मंदिर में क्वांर और चैत्र नवरात्रि पर मां शीतला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का मेला लगता है। नवरात्रि पर्व पर इस वर्ष सतरुपा शीतला सेवा समिति द्वारा पूरे 10 दिन 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक धार्मिक कार्यक्रम के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
इस संबंध में सतरुपा शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष रोमनाथ साहू ने बताया कि मंदिर में क्वांर नवरात्रि पर्व की शुरुआत 22 सितंबर को शुभ मुहुर्त पर सुबह 11.36 बजे कलश स्थापना व ज्योत प्रज्जवल के साथ होगी। 27 सितंबर को पंचमी पर कलश चढ़ावा व माता का श्रृंगार, संध्या 4 बजे बाना परघनी, 30 सितंबर को महाअष्टमी पर्व पर संध्या 4 बजे हवन-पूजन, संध्या 6 बजे से कन्या पूजन व कन्याभोज एवं 1 अक्टूबर को महानवमी पर्व पर संध्या 4 बजे ज्योत-जंवारा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री साहू ने बताया कि नवरात्रि पर मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। इस कड़ी में 27 सितंबर को रात्रि 7.30 बजे गरियाबंद की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका रोशनी नागवंशी अपने साथी कलाकारों के साथ पंडवानी गायन की प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा विभिन्न जस गायन मंडलियों द्वारा प्रतिदिन मंदिर में जस गीतो की प्रस्तुति के माध्यम से माता की आराधना की जाएगी। सतरुपा शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष रोमनाथ साहू ने बताया कि पर्व को लेकर मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई। विद्युत लाईटें एवं तोरण-पताका आकर्षण का केन्द्र बने हुए है। क्वांर नवरात्रि की तैयारियों को अंतिम रुप देने में सतरुपा शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष रोमनाथ साहू, उपाध्यक्ष शिव सागर सिन्हा, सचिव प्रदीप देशमुख,कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र धर्माकर, संयुक्त सचिव चम्पा साहू, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य तामेश्वर यादव, पुष्पा श्रीवास,सदस्य भीखम साहू, कृष्णा देशमुख, भारतेंदु गौतम धनेश सिंह राजपूत, हेमसिंह ठाकुर के अलावा अन्य सदस्य जुटे हुए है।


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…