• September 21, 2025

पुलगांव मुक्तिधाम परिसर में 31.49 लाख से बना शेड व प्रतीक्षालय लोकार्पित, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव व महापौर अलका बाघमार ने किया उद्घाटन

पुलगांव मुक्तिधाम परिसर में 31.49 लाख से बना शेड व प्रतीक्षालय लोकार्पित, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव व महापौर अलका बाघमार ने किया उद्घाटन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 55 पुलगांव मुक्तिधाम परिसर में आज एक महत्वपूर्ण लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत लगभग 31.49 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित शेड एवं प्रतीक्षालय का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, महापौर श्रीमती अलका बाघमार और सभापति श्याम शर्मा ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुक्तिधाम में नव निर्मित शेड और प्रतीक्षालय नागरिकों के लिए बेहतर सुविधा और आरामदायक व्यवस्था उपलब्ध कराएंगे। बारिश, धूप या अन्य मौसम में श्रद्धांजलि सभा के दौरान लोगों को अब परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। साथ ही परिसर को रंगरोगन और सौंदर्यीकरण से आकर्षक और साफ-सुथरा रूप दिया गया है।

लोकार्पण अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि निगम क्षेत्र के हर वार्ड में विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को मूलभूत सुविधाएं सहज रूप से मिल सकें। उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम समाज का एक महत्वपूर्ण स्थल है, यहाँ पर नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

महापौर अलका बाघमार ने अपने संबोधन में कहा कि निगम प्रशासन लगातार नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी इसी तरह के विकास कार्य किए जाएंगे।

सभापति श्याम शर्मा ने कहा कि यह निर्माण कार्य नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुँचाने वाला है। इससे न केवल लोगों को सुविधा होगी, बल्कि यह क्षेत्र की बेहतर छवि और समग्र विकास में योगदान देगा।

कार्यक्रम में आयुक्त सुमित अग्रवाल, एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर, काशीराम कोसरे, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, मनीष साहू, लीलाधर पाल, नीलेश अग्रवाल, कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, संजय अग्रवाल, साजन जोसफ, पार्षद अश्वनी निषाद,ललित ढीमर,श्रीमती सविता साहू,पूर्व पार्षद दिनेश देवांगन, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, उपअभियंता पंकज साहू,मंडल अध्यक्ष कौशल साहू,मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा,जितेंद ताम्रकार’बाबू,पिंटू चोपड़ा,सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

इस लोकार्पण कार्यक्रम को क्षेत्र के नागरिकों ने सराहा और कहा कि इस तरह के निर्माण कार्यों से शहर के सार्वजनिक स्थलों में सुविधाओं का स्तर लगातार बढ़ रहा है।


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…