• September 22, 2025

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर अरुण वोरा आंचलवासियों के लिए माँ के आशीर्वाद लेने पहुँचे चंडी मंदिर

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर अरुण वोरा आंचलवासियों के लिए माँ के आशीर्वाद लेने पहुँचे चंडी मंदिर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक अरुण वोरा ने आज गंजमंडी स्थित गंजपारा दुर्गोत्सव समिति और प्राचीन चंडी मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच पहुँचकर माँ के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने समस्त दुर्गवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलमय कामनाओं का संकल्प लिया।

अरुण वोरा आज नवरात्रि के अवसर पर बोले,
“सुख, शांति और समृद्धि की मंगलमय कामनाओं के साथ आप और आपके परिवार को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। माँ आपको वैभव, ख्याति और ऐश्वर्य प्रदान करें…जय माता दी।”

चंडी मंदिर, जो दुर्ग जिले का 250 वर्ष पुराना प्राचीन मंदिर है, इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण रहा। मंदिर की विशिष्टता चंडी कुंड में है, जिसमें वर्ष भर पानी भरा रहता है और जो मंदिर की प्राचीनता का प्रतीक माना जाता है। इस नवरात्रि में मंदिर में 2600 से अधिक कलशों की स्थापना की जा रही है। मंदिर में देवी चंडी के साथ-साथ मां दुर्गा, मां अन्नपूर्णा और भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाएं भी विराजमान हैं।

श्रद्धालुओं की मान्यता है कि मां चंडी के दरबार से कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और मनोकामना ज्योति (कलश) का प्रज्वलन किया गया, जिससे न केवल आस्था में वृद्धि हुई, बल्कि शहरवासियों में नवरात्रि की पवित्रता और उत्साह भी चारों ओर फैला।


Related News

धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण और सामाजिक एकता हमारी प्राथमिकता : आशीष छाबड़ा

धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण और सामाजिक एकता हमारी प्राथमिकता : आशीष छाबड़ा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुरुजपुरा, ग्राम कोदवा एवं ग्राम मोहभट्ठा (कोदवा) में…
छत्तीसगढ़ प्रदेश वासियों को पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने शुभकामनाएं और बधाइयां दी

छत्तीसगढ़ प्रदेश वासियों को पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने शुभकामनाएं और…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ प्रदेश वासियों को पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने शुभकामनाएं और बधाइयां दी,…
भारत में गाय सुरक्षित नहीं है, वह आज रोड पर है, गौ की तस्करी हो रही

भारत में गाय सुरक्षित नहीं है, वह आज रोड पर है, गौ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज गौ माता का जयकारा लगाने वाले, धर्म के नाम पर सत्ता हासिल करने वाले,…