• September 25, 2025

डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों को सेवा पंडाल में मिल रही है राहत, अग्रवाल सेवा मंडल के सेवा पंडाल में विधायक ललित चंद्राकर ने दी पदयात्रियों को सेवा

डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों को सेवा पंडाल में मिल रही है राहत, अग्रवाल सेवा मंडल के सेवा पंडाल में विधायक ललित चंद्राकर ने दी पदयात्रियों को सेवा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । शारदीय नवरात्र पर मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थ डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों के सेवार्थ अग्रवाल सेवा मंडल दुर्ग सामने आया है। सेवा के लिए शिवनाथ नदी रोड स्थित पृथ्वी पैलेस के पास संस्था द्वारा बकायदा भव्य सेवा पंडाल लगाया है। जहां पदयात्रियों के लिए भोजन, नाश्ता, चाय, फलाहारी,पेयजल की व्यवस्था की गई है। साथ ही पदयात्रियों को नि:शुल्क चिकित्सकीय सेवा व दवाईयां उपलब्ध करवाई जा रही है। सेवा पंडाल में पदयात्रियों के विश्राम की भी व्यवस्था की गई है। इस सेवा पंडाल में पदयात्रियों के पहुंचने पर अपने आगे का सफर तय करने में बहुत राहत मिल रही है। इस सेवा पंडाल का नवरात्रि के पहले दिन समाजसेवी पुष्पा देवी रुंगटा ने पूजा-अर्चना कर विधिवत् शुभारंभ किया। अग्रवाल सेवा मंडल द्वारा यह सेवा पंडाल पिछले 13 नवरात्र से संचालित किया जा रहा है। सेवा पंडाल में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भी पहुंचे। उन्होने मातारानी की पूजा-अर्चना कर सेवा पंडाल में पदयात्रियों को भोजन परोस कर सेवा दी। इस दौरान विधायक श्री चंद्राकर ने अग्रवाल सेवा मंडल के कार्यों की सराहना की। सेवा पंडाल के शुभारंभ अवसर पर अग्रवाल सेवा मंडल के प्रमुख प्रहलाद रुंगटा, लायंस क्लब मिडटाउन के सचिव नवीन जैन, अरविंद खंडेलवाल के अलावा अन्य सदस्य मौजूद रहे। सेवा पंडाल के संचालन में समाजसेवी घनश्याम अग्रवाल, नत्थूलाल अग्रवाल, राधेश्याम कीर्तुका, राधेश्याम सक्सेरिया, हरविंदर भाटिया, सुधीर खंडेलवाल, संजय रुंगटा, साकेत रुंगटा, रितेश अग्रवाल, अमर अग्रवाल, संदीप खेमूका, अनिल गुप्ता, मनीष रुंगटा, अनूप अग्रवाल, दीपक बंसल, रितेश अग्रवाल के अलावा विभिन्न समाजसेवी व धार्मिक संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है।


Related News

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। स्व. संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता…
बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13…