- September 25, 2025
भाजपा की नई टीम में ज्यादातर नये चेहरे शामिल, विजय, सरोज, गजेन्द्र ललित के समर्थकों को मिला स्थान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग । जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं प्रदेश महामंत्री पवन साय की सहमति से दुर्ग जिला भाजपा पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा की नई टीम में ज्यादातर नये चेहरे को काम करने का अवसर मिला है। कार्यकारिणी में विनोद अरोरा एकमात्र ऐसे पदाधिकारी है जिनका प्रमोशन महामंत्री के रुप में रुप में हुआ है। इससे पहले श्री अरोरा जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष रहे है।
जारी सूची में 6 उपाध्यक्ष के रुप में पूर्व पार्षद एवं पूर्व एमआईसी प्रभारी शिवेन्द्र परिहार, श्रीमती हर्षा चंद्राकर, सरिता मिश्रा, मनोज सोनी, राजीव पाण्डे, अशोक राठी को शामिल किया गया है। इसके अलावा दो महामंत्री दिलीप साहू व विनोद अरोरा बनाए गये है। इसके अतिरिक्त 6 मंत्रियों में गिरेश साहू, शैलेन्द्र शेण्डे श्रीमती गायत्री वर्मा श्रीमती हिमा साहू श्रीमती शैलेन्द्री मंडावी व नवीन पवार को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व पार्षद ओमप्रकाश राकेश सेन को सौंपी गयी है। ध्रुव सचदेव सहकोषाध्यक्ष बनाए गए है। कार्यालय मंत्री की जवाबदेही सैयद आसिफ अली को सौंपी गयी है। सहकार्यालय मंत्री राहुल पंडित होंगे।
भाजपा की जिला कार्यकारिणी में विजय बघेल, सरोज पांडे, गजेन्द्र यादव, ललित चंद्राकर के समर्थकों को पर्याप्त प्रतिनिधत्व का अवसर दिया गया है। जिसमें गजेन्द्र यादव के समर्थक के रुप में शिवेन्द्र परिहार, अशोक राठी व सैय्यद आसिफ अली शामिल है। सरोज के समर्थकों में सरिता मिश्रा, विनोद अरोरा राजीव पांडे व ओमप्रकाश राकेश सेन शामिल है। श्री सेन को मंत्री गजेन्द्र यादव का भी समर्थन हासिल है। विजय बघेल के समर्थकों में शैलेन्द्री मंडावी, हर्षा चंद्राकर को अवसर मिला है। ललित के समर्थकों में मनोज सोनी गिरेश साहू शैलेन्द्र शेण्डे व राहुल पंडित शामिल किए गए है। जिला अध्यक्ष कौशिक के समर्थकों में दिलीप साहू, गायत्री वर्मा व ध्रुव सचदेव को मौका मिला है। जिला कार्यकारिणी में अशोक राठी चेम्बर ऑफ कामर्स संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर रहे है। अब भाजपा संगठन में अपने अनुभव का इस्तेमाल करेंगे। इसी तरह कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश राकेश सेन निगम की पिछली परिषद में विपक्ष के रुप में जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को रोचक ढंग से सामान्य सभा में उठाकर चर्चित रहे है। स्वभाव से सरल व विनम्र होने की वजह से पार्टी के सभी नेताओं का सम्मान करने की वजह से लोकप्रिय भी है। सांई मंदिर समिति के सदस्य भी है। संगठन में इनके अनुभव का भी अवसर देखने को मिलेगा।




