• September 26, 2025

पद्मनाभपुर स्टेडियम में कल से दो दिन रहेगी गरबा महोत्सव की धूम फिल्म कलाकार एश्वर्या साहू व तिरांजली गोस्वामी करेंगी शिरकत

पद्मनाभपुर स्टेडियम में कल से दो दिन रहेगी गरबा महोत्सव की धूम फिल्म कलाकार एश्वर्या साहू व तिरांजली गोस्वामी करेंगी शिरकत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। पिछले वर्ष की परंपरा के अनुरुप इस वर्ष भी भक्ति एवं शक्ति की प्रतीक मां दुर्गे के नवरात्रि पर्व पर पदमनाभपुर मिनी स्टेडियम में कल 27व 28 सितंबर को दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन नगर निगम के पूर्व महापौर व लोकप्रिय कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल व दुर्ग नवनिर्माण समिति के सौजन्य से किया जा रहा है।
नवरात्र पर्व पर शहर के विभिन्न स्थानों में गरबा उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन के माध्यम से मां दुर्गे की आराधना की जाती है। पिछले वर्ष पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल व्दारा पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम में गरबा महोत्सव का एतिहासिक आयोजन किया गया था इस आयोजन में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई थी और पूरे शहर में इस आयोजन को सराहा गया था। इस आयोजन में सभी दल के जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग शामिल हुए थे। इस बार भी इस आयोजन को गरिमामय तरीके से एतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है। पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम पिछले कई वर्षो से खेलकूद के साथ धार्मिक आयोजन को लेकर प्रसिध्द है। पिछले एक पखवाड़े पूर्व गणेशउत्सव का भव्य आयोजन किया गया था पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम में पिछले कई वर्षो से दशहरा उत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है। दीपक दुबे के सानिध्य में यह आयोजन पूरे शहर में सबसे लोकप्रिय दशहरा आयोजन के रुप में शुमार है। धार्मिक आयोजन के कारण पूरे शहर के लोग शामिल होने लगे है। पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने गरबा महोत्सव में शहर के अधिक से अधिक लोगों से शामिल होकर आयोजन को पूर्व की तरह एतिहासिक बनाने की अपील की है। इस आयोजन की तैयारियों में गौरव उमरे आयुष शर्मा, चिराग शर्मा अमोल जैन विक्रांत वर्मा सहित अन्य लोग जुटे हुए है।


Related News

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना दिया गया पार्टी का एजेंट – राकेश ठाकुर

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जनपद पंचायत पाटन…
अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का प्रगटोत्सव बनाया गया, जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन 

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग: हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर…
आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमती सरोज नंद…