• September 26, 2025

जल संचय जनभागीदारी में दुर्ग जिला की बड़ी उपलब्धि, देशभर में 16वाँ स्थान

जल संचय जनभागीदारी में दुर्ग जिला की बड़ी उपलब्धि, देशभर में 16वाँ स्थान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ एवं सभी संबंधित सदस्यों ने क्षेत्र में जल संरक्षण एवं जल संचय से संबंधित कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसके परिणामस्वरूप पूरे देश में JSJB – जल संचय जनभागीदारी अभियान के तहत छत्तीसगढ़ जोन वाइज दुर्ग जिला को 16वाँ स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर विधायक ललित चंद्राकर ने जिला पंचायत सीईओ एवं अधिकारी कर्मचारी व सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उन्हें इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया, ताकि दुर्ग जिला 16वें रैंक से और ऊपर पहुंच सके और पूरे देश में दुर्ग का नाम रौशन हो।

यह उपलब्धि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जल संरक्षण को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने के अटूट संकल्प का भी प्रतिबिंब है। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी और समर्पण ही ऐसी सफलताओं की कुंजी है और दुर्ग जिले का यह प्रयास अन्य जिलों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।


Related News

वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया लाखो के जनहितकारी कार्यों का भूमिपूजन

वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया लाखो के जनहितकारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को…
संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। स्व. संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता…
बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…