• September 28, 2025

महेश कॉलोनी में गरबा उत्सव का रंगारंग आगाज़ – सितारों और दिग्गजों की मौजूदगी से सजी महफिल , पूर्व महापौर धीरज ने किया जनता का अभिवादन

महेश कॉलोनी में गरबा उत्सव का रंगारंग आगाज़ – सितारों और दिग्गजों की मौजूदगी से सजी महफिल , पूर्व महापौर धीरज ने किया जनता का अभिवादन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ।दुर्ग नवनिर्मित समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय भव्य गरबा उत्सव 2025 का शुभारंभ शनिवार की शाम महेश कॉलोनी, पुलगांव में परंपरागत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। पहले ही दिन बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़े और उत्साह से नाचते-गाते दिखे।मौसम को देखते हुए कार्यक्रम स्थल बदला गया था, लेकिन नई जगह पर भी लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हजारों की संख्या में दुर्ग-भिलाई सहित आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचे और उत्सव की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, महापौर अलका बाघमार, समाजसेवी चतुर्भुज राठी एवं प्रकाश देशलहरा ने उपस्थित होकर आयोजन की सराहना की।

पहले दिन की खासियत रही फिल्म जगत की नामचीन हस्तियों की मौजूदगी। मंच पर छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय अभिनेत्री अनुकृति चौहान, धारावाहिक बिंदास बहुरानी फेम वंदना साहू, कलाकार दिलेश साहू, उपासना वैष्णव, उर्वशी साहू और अंजलि राजम ने शिरकत की। इन सितारों ने दर्शकों का अभिवादन किया और कहा कि दुर्ग की जनता का उत्साह देखने लायक है।

लाइव बैंड की धुनों और ढोल-नगाड़ों की ताल पर जब प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों में थिरकना शुरू किया तो पूरा पंडाल गरबा और डांडिया की रंगत में रंग गया। महिलाएँ रंग-बिरंगे लहंगे-चुनरी में, पुरुष कुर्ता-पायजामा और परंपरागत वेशभूषा में सज-धज कर शामिल हुए। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक सभी ने उत्सव का आनंद लिया।

समिति के संरक्षक एवं पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा –
“गरबा उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का उत्सव है। पहले दिन ही दुर्ग की जनता का जोश देखकर लगता है कि यह आयोजन शहर के इतिहास में एक नई छाप छोड़ेगा।”

उत्सव बना चर्चा का विषय

पहले दिन का आयोजन न केवल दुर्ग शहर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोग कार्यक्रम स्थल की भव्य सजावट और सांस्कृतिक माहौल की तारीफ़ कर रहे हैं।

पहले दिन की सफलता के बाद अब सभी की निगाहें दूसरे दिन पर टिकी हैं। रविवार को होने वाले समापन अवसर पर और भी ज्यादा रंगारंग प्रस्तुतियाँ, विशेष आकर्षण और पुरस्कार वितरण होगा। दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत बड़े राजनेता एवं कलाकारो की आगमन होना है । समिति के संरक्षक धीरज बाकलीवाल ने अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है।


Related News

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। स्व. संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता…
बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13…