• September 29, 2025

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार योजना के अंतर्गत महिला और पुरुष कैदियों का हुआ स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार योजना के अंतर्गत महिला और पुरुष कैदियों का हुआ स्वास्थ्य जांच

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। सांसद श्री विजय बघेल की अध्यक्षता और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के निर्देशन में जिले के जेल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार योजना के अंतर्गत महिला और पुरुष कैदियों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस कार्यक्रम का संचालन डीएचओ डॉ. संजीव ग्लैड, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भूमिका वर्मा, एस.एन.एस.पी. नोडल डॉ. अर्चना चौहान और शहरी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र बेलचंदन के मार्गदर्शन में किया गया।
स्वास्थ्य जांच के दौरान कुल 343 व्यक्तियों का बीपी परीक्षण किया गया, जिनमें से 40 व्यक्तियों में उच्च रक्तचाप पाया गया। 343 व्यक्तियों का मधुमेह परीक्षण किया गया, जिसमें 2 मरीज मधुमेह से ग्रसित पाए गए। सिकलिंग जांच 111 व्यक्तियों पर की गई, और 207 व्यक्तियों का हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया, जिनमें से 2 व्यक्तियों का हीमोग्लोबिन 7 ग्राम से कम पाया गया। एचआईवी की जांच 54 व्यक्तियों पर की गई, और 25 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर एवं गायनिक जांच एक्स-रे के माध्यम से की गई।
इस आयोजन में जिले के समस्त नोडल, आई.एम.ए. और फॉक्सी के चिकित्सकों, सुपरवाइजर श्री चंद्रहास चंद्राकर ने भी अपनी सेवाएं दीं। जेल के सभी अधिकारीयों और कर्मचारियों का कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग रहा।
इसके अतिरिक्त, जिले के सभी विकास खंडों में स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार योजना के तहत महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, सिकल सेल जांच, दवाइयां वितरण, गर्भवतियों की जांच और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन एवं उपचार किया जा रहा है। साथ ही कुपोषित बच्चों की पहचान और उनका उपचार, बच्चों को टीकाकरण, और परिवारों को पोषणयुक्त आहार की जानकारी भी दी जा रही है।
वयवंदन योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों के लिए 5 लाख का आयुष्मान कार्ड बनवाया जा रहा है। रक्तदान के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार योजना को जिले के जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और मितानिनों का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ है।यह कार्यक्रम 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाया जाएगा।


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…