• September 29, 2025

दुर्ग में 2 दिन रही गरबा उत्सव की धूम, हजारों की भीड़ ने बनाया आयोजन को ऐतिहासिक, भूपेश बघेल ने की धीरज की सराहना

दुर्ग में 2 दिन रही गरबा उत्सव की धूम, हजारों की भीड़ ने बनाया आयोजन को ऐतिहासिक, भूपेश बघेल ने की धीरज की सराहना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । दुर्ग नवनिर्मित समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय भव्य गरबा उत्सव – 2025 ने दुर्ग शहर को एक बार फिर रंगों, रोशनी और उमंग से सराबोर कर दिया। महेश कॉलोनी दुर्ग का विशाल मैदान दो दिनों तक आस्था, परंपरा और उत्साह का केंद्र बना रहा। हजारों की संख्या में लोग पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पहुंचे और देर रात तक गरबा की ताल पर थिरकते रहे।

महेश कॉलोनी दुर्ग का विशाल मैदान पूरे आयोजन के दौरान रंग-बिरंगी रोशनी, लाइव बैंड और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से गूँजता रहा। हर उम्र के लोगों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा की रास का आनंद लिया और उत्सव को यादगार बना दिया।

उत्सव के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी एवं दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग विशेष रूप से उपस्थित थे ।मंच से संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने आयोजन की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और कहा –
“धीरज ने जिस भव्यता और अनुशासन से यह धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया है, वह सराहनीय है। इस आयोजन ने साबित किया है कि दुर्ग की जनता सांस्कृतिक धरोहरों से गहरे जुड़ी हुई है। जिस अपार संख्या में नागरिक गरबा उत्सव में शामिल हुए, वह इस कार्यक्रम की लोकप्रियता और सफलता का जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने आगे कहा –
“दुर्ग की जनता को धीरज बाकलीवाल पर विश्वास है कि उनके द्वारा किया गया हर आयोजन न केवल सफल होता है, बल्कि भव्यता और अनुशासन का प्रतीक भी होता है।”

फिल्मी कलाकारों ने जमाया रंग

गरबा उत्सव के दूसरे दिन भी फिल्मी सितारों की मौजूदगी से माहौल और भी शानदार बना। अनिकृति चौहान, शालिनी विश्वकर्मा, दिव्या साहू, तिरांजलि गोस्वामी, मुस्कान शर्मा सहित छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के कई नामचीन चेहरों ने कार्यक्रम में शिरकत की। उनके मंच पर पहुँचते ही दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कलाकारों ने अपनी उपस्थिति और प्रस्तुतियों से उत्सव को यादगार बनाया ।

संरक्षक एवं पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने इस अवसर पर जनता और कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा –
“यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि दुर्ग की एकता और संस्कृति का आईना है। इस उत्सव की सफलता आप सभी के प्रेम और सहयोग का परिणाम है। मैं हर उस व्यक्ति का आभारी हूँ जिसने इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई।”

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले वर्षों में भी दुर्ग नवनिर्मित समिति ऐसे आयोजनों के माध्यम से शहर की संस्कृति को और अधिक जीवंत बनाएगी।

इस दौरान पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू ,पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर , ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर उपस्थित थे ।


Related News

धनोरा कृषि छात्रों ने किया आकाशवाणी रायपुर का भ्रमण

धनोरा कृषि छात्रों ने किया आकाशवाणी रायपुर का भ्रमण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा, दुर्ग के बीएससी एग्रीकल्चर अंतिम वर्ष के छात्रों ने…
महिला आरक्षण पर भाजपा भ्रम फैला रही, कांग्रेस हमेशा रही महिलाओं के अधिकारों की पक्षधर: अरुण वोरा

महिला आरक्षण पर भाजपा भ्रम फैला रही, कांग्रेस हमेशा रही महिलाओं के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला…
महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा के कथनी और करनी पर उठाए सवाल, भाजपा जनता को कर रही है गुमराह-कांग्रेस

महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा के कथनी और करनी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर सोमवार को दुर्ग में कांग्रेस…