• September 29, 2025

जैव विविधता पार्क तालपुरी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षा रोपण किया

जैव विविधता पार्क तालपुरी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षा रोपण किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

शहर के तालपुरी नगर वन क्षेत्र में आज सघन वृक्षारोपण किया गया.पूरे देश में अभी सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है उसी कड़ी में वन विभाग के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण भी शामिल हुए. वृक्षारोपण समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि वृक्ष,हमारे लिए देवतुल्य हैं.यह हमें सांस लेने के लिए शुद्ध आक्सीजन प्रदान करते हैं. हमारे वेद- पुराणों,ऋषि- मुनियों ने हमें वृक्षों की पूजा करना सिखाया है.ऐसे में वृक्षारोपण और वृक्षों का संरक्षण करना हमारा दायित्व है. कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने की और फलदार वृक्ष लगाने प्रेरित किया जो छाया के साथ साथ फल व शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करे।.तालपुरी का यह क्षेत्र लगभग 150 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और यहां चारों तरफ सघन वृक्षारोपण हुआ है जिससे यह पूरा क्षेत्र अत्यंत हराभरा नजर आता है. यहां के विभिन्न हिस्सों में आज वृक्षारोपण किया गया. अतिथियों में यहां फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया. सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, चीफ कंजरवेटर श्रीमती मर्सी बेला, डीएफओ दीपेश कपिल, एसडीओ धनेश साहू,रेंजर पी आर लमेल,सहित गणमान्य नागरिकों ने यहां पर वृक्षारोपण किया.

सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में आगे बोलते हुए सभी को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सब पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहने की कामना की. उन्होंने कहा कि तालपुरी का यह क्षेत्र अद्भुत है अविश्वमरणीय है उन्होंने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी के कार्यकाल में इस क्षेत्र का विकास किया गया.अब यह क्षेत्र ऐसा बन गया है कि जिसे जंगल घूमने जाने की इच्छा होती है वह यहां आ जाता है. उन्होंने कहा कि मनुष्य पैदा होता है जन्म लेता है तो,उसे सांस लेने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है.पशु पक्षी भी सांस लेते हैं. वे सब पौधे नहीं लगा सकते हैं. लेकिन, ईश्वर ने मनुष्य को सोचने, समझने की शक्ति दी है.हम सब तो पौधे लगा ही सकते है.हमें अपने आसपास हरियाली, सुंदरता के लिए वृक्षारोपण अनिवार्य रूप से करना चाहिए उन्होंने तालपुरी वनक्षेत्र की हरियाली का उल्लेख करते हुए कहा कि यह ऐसा वन क्षेत्र है जहां हम अपने परिजनों की याद में भी वृक्षारोपण कर सकते हैं. और यह करना चाहिए।.
इस अवसर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा हमें आज बदलते मौसम में वृक्षा रोपण बहुत ज़रूरी अपने कार्यक्षेत्र में एक पौधा ज़रूर लगाएं और फ़लदार वृक्ष लगाएं जिससे छाया के साथ साथ फल भी मिलेगा ।सभी को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर सभी ने ‘धरती करे यही पुकार,पेड़ लगाए बार-बार’ का पुरजोर तरीके से नारा दिया सीसीएफ श्रीमती बेला ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम का अभियान शुरू होने के बाद इस वृत क्षेत्र में पांच लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं.वही सेवा पखवाड़े में अब तक डेढ़ लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं.दुर्ग वन मंडल क्षेत्र में फॉरेस्ट एरिया कम है लेकिन यहां चारों तरफ के क्षेत्र को हरा भरा बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है
इस अवसर पर प्रमुख रूप दुर्ग महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, मुख्य वन संरक्षण अधिकारी श्री एम. सिरबेला, वन मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश कपिल, पार्षद श्रीमती सविता धवंस, पार्षद श्री शशि साहू, श्री नीलेश अग्रवाल, श्री चंद्रशेखर चंद्राकर, रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री एकनाथ अनुपम साहू, मंत्री श्री अजीत चौधरी, डॉ. श्री विश्वनाथ पाणीग्राही, वन मंडल के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
.


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…