• September 30, 2025

शीतला मंदिर में महाअष्टमी पर्व पर हवन पूजन में उमड़े श्रद्धालु, आज ज्वारा विसर्जन शोभायात्रा

शीतला मंदिर में महाअष्टमी पर्व पर हवन पूजन में उमड़े श्रद्धालु, आज ज्वारा विसर्जन शोभायात्रा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। मां सतरूपा शीतला मंदिर सिविललाइन कसारीडीह में नवरात्र का पर्व पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार को महाअष्टमी पर्व पर मंदिर में हवन पूजन किया गया। हवन पूजन में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पूर्णाहुति दी। शाम को माता स्वरूप कन्याओं को पूरे विधि विधान के साथ कन्या भोजन कराया गया। तत्पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया। महाप्रसादी ग्रहण करने श्रद्धालु बड़ी संख्या में उमड़े। नवरात्र के महानवमी पर आज 1 अक्टूबर को शाम 4 बजे ज्वारा विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। विसर्जन
शोभायात्रा के भ्रमण पश्चात ज्वारा विसर्जन शीतला तालाब में किया जाएगा।
महाअष्टमी पर्व पर हवन पूजन एवं कन्या भोज के दौरान
सतरूपा शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष
रोमनाथ साहू, सचिव प्रदीप देशमुख, उपाध्यक्ष शिवसागर सिन्हा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र धर्माकर, संयुक्त सचिव श्रीमती चंपा साहू, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य तामेश्वर यादव, श्रीमती पुष्पा श्रीवास, मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य भीखम साहू, कृष्ण देशमुख, भारतेंदु गौतम, गणेश निर्मलकर, धनेश सिंह राजपूत, हेम सिंह ठाकुर, राजा ठाकुर, राजू निर्मलकर, श्रीधर भजने के अलावा अन्य सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…