• October 1, 2025

शीतला मंदिर में नवमी पर्व पर ज्वारा विसर्जन शोभायात्रा के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

शीतला मंदिर में नवमी पर्व पर ज्वारा विसर्जन शोभायात्रा के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। मां सतरूपा शीतला मंदिर सिविललाइन कसारीडीह में नवरात्र का पर्व पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। बुधवार को नवमी पर्व पर ज्वारा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मंदिर से निकलकर आसपास के क्षेत्र का भ्रमण कर शीतला तालाब पहुंची, जहां पूरे विधि विधान के साथ ज्योत जवारा का विसर्जन किया गया। विसर्जन
शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र रही, वहीं शीतला माता के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजयमान रहा। विसर्जन शोभायात्रा के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया। महाप्रसादी ग्रहण करने श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटे। इसके पहले
मंगलवार को महाअष्टमी पर्व पर मंदिर में हवन पूजन किया गया। हवन पूजन में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पूर्णाहुति दी। शाम को माता स्वरूप कन्याओं को पूरे विधि विधान के साथ कन्या भोजन कराया गया। विसर्जन शोभायात्रा के दौरान मां
सतरूपा शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष
रोमनाथ साहू, सचिव प्रदीप देशमुख, उपाध्यक्ष शिवसागर सिन्हा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र धर्माकर, संयुक्त सचिव श्रीमती चंपा साहू, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य तामेश्वर यादव, श्रीमती पुष्पा श्रीवास, मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य भीखम साहू, कृष्ण देशमुख, भारतेंदु गौतम, गणेश निर्मलकर, धनेश सिंह राजपूत, हेमसिंह ठाकुर, राजा ठाकुर, राजू निर्मलकर, राजेश साहू, ईश्वर अग्रवाल, श्रीधर भजने के अलावा अन्य सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।


Related News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…
अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने…