• October 2, 2025

डिपरापारा में शास्त्री जयंती, केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव हुए शामिल

डिपरापारा में शास्त्री जयंती, केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव हुए शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न पं. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज दुर्ग के डिपरापारा में भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री पं. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई। कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किये। इस अवसर पर उनके योगदान और आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि शास्त्री जी का सादा जीवन, सत्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प आज भी पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके द्वारा दिये गए नारा जय जवान, जय किसान आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने आगे कहा कि शास्त्री जी ने अपने अल्पकालीन कार्यकाल में भी जनता के मन में गहरी छाप छोड़ी।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, सभापति श्याम शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने कहा कि शास्त्री जी के विचार हमें यह सीख देते हैं कि सच्चाई और ईमानदारी से किया गया हर कार्य समाज और राष्ट्र को मजबूती प्रदान करता है। उनकी जयंती पर हम सभी यह संकल्प लें कि उनके आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने भी पं. शास्त्री जी के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय, जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती उषा टावरी, नगर निगम सभापति श्री श्याम शर्मा, मंडल अध्यक्षगण, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…