• October 2, 2025

विजयादशमी के पावन अवसर पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने शस्त्र पूजन कर दी शुभकामनाएँ

विजयादशमी के पावन अवसर पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने शस्त्र पूजन कर दी शुभकामनाएँ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। विजयादशमी के पावन अवसर पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने विद्युत नगर स्थित अपने निवास में सुरक्षा अधिकारियों के साथ परंपरागत रूप से शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की।
केबिनेट मंत्री श्री यादव ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सदैव धर्म, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो हमें आत्मबल, संयम और कर्तव्य के प्रति समर्पण का संदेश देता है।
केबिनेट मंत्री श्री यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पर्व समाज में नई ऊर्जा, आपसी सद्भाव और सकारात्मकता का संचार करेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हम सभी इस अवसर पर बुराइयों को त्यागने और अच्छाइयों को अपनाने का संकल्प लें।
इस अवसर पर सुरक्षा अधिकारी और अन्य सहयोगीजन उपस्थित रहे।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…