• October 3, 2025

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कैट की महिला इकाई 5 अक्टूबर को लगाएगी प्रदर्शनी

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कैट की महिला इकाई 5 अक्टूबर को लगाएगी प्रदर्शनी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । देश की सबसे बड़ी व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया टे्रडर्स (कैट) स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और महिलाओं को स्वावलंबन से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभियान छेड़ रखा है। इसे लेकर कैट की दुर्ग जिला महिला इकाई द्वारा 5 अक्टूबर को सिटी सेंटर मॉल, फरिश्ता कॉम्पलेक्स के पास, दुर्ग में भव्य दिवाली एक्जीबिशन का आयोजन किया गया है। यह एक्जीबिशन प्रात: 10.30 बजे से शुरु होकर रात्रि 9 बजे तक चलेगा। स्वदेशी भारतीय उत्पादों एवं उद्यमों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित एक्जीबिशन में आत्मनिर्भर महिलाएं हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी। एक्जीबिशन में स्वदेशी उत्पाद के अलावा अन्य पारंपारिक वस्तुएं एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजन आकर्षण का केन्द्र होंगे। एक्जीबिशन के आयोजन में स्वावलंबी भारत अभियान और कैट युवा विंग दुर्ग सहयोगी संस्था है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया टे्रडर्स (कैट) की दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष सुश्री पायल जैन ने बताया कि कैट की महिला इकाई स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लंबे समय से कार्य कर रही है। इस श्रृंखला में एक्जीबिशन का आयोजन किया गया है। यह एक्जीबिशन नही है, बल्कि स्वावलंबी भारत अभियान अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर और रचनात्मकता को नया आयाम देने का प्रयास है। वोकल फॉर लोकल की भावना से प्रेरित एक्जीबिशन महिलाओं को उद्योग की विचारधारा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सुश्री पायल जैन ने बताया कि पूर्व में आयोजित एक्जीबिशन को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला था। जिसने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही महिलाओं का हौसला बढ़ाया। इसे देखते हुए कैट महिला इकाई द्वारा पुन: महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने एक्जीबिशन का आयोजन किया गया है।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…