• October 4, 2025

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से मिले मंत्री गजेन्द्र यादव

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से मिले मंत्री गजेन्द्र यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के बस्तर दशहरा कार्यक्रम हेतु जगदलपुर प्रस्थान से पूर्व रायपुर आगमन पर केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने एयरपोर्ट पर सौजन्य भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किये।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह का छत्तीसगढ़ प्रवास पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किये। उन्होंने कहा कि श्री अमित शाह का बस्तर आगमन प्रदेशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। बस्तर दशहरा, जो लोक आस्था और परंपरा का प्रतीक है, उसमें उनकी उपस्थिति प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के प्रति केंद्र सरकार की संवेदनशीलता और सम्मान को दर्शाती है।
केबिनेट मंत्री श्री यादव ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्य लगातार आगे बढ़ रहा है।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…