• October 4, 2025

महतारी वंदन की 20वीं किस्त, केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

महतारी वंदन की 20वीं किस्त, केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त प्रदेश सरकार ने जारी कर दी है। महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से खाते में 1-1 हजार रूपए भेजा गया है। स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि मोदी की गारंटी और विष्णुदेव के सुशासन से जनता की गारंटी पूरी हो रही है। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं की खुशी ही हमारा संतोष है।
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आज खुशी का मौका रहा। नवरात्रि के समापन के साथ मातृशक्ति को सम्मान करते हुए प्रदेश की सरकार ने महतारी वंदन योजना के पैसे आज (शनिवार) को उनके खाते में ट्रांसफर किए। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के बाद योजना के हितग्राही महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किये।
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत मिल चुकी 20 किश्त की राशि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सभी केबिनेट मंत्री का आभार जताया है। केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि महिलाओं का सम्मान केन्द्र/प्रदेश की सरकार ने ही किया है। जन-धन खाता हो, उज्जवला योजना से सिलेंडर, महिला के नाम राशनकार्ड और महतारी योजना सभी जगह महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने मोदी सरकार ने चिंता की है। 3100₹ में धान खरीदी कर किसानों को उनके फसल का उचित दाम दिलाये। हर महीने खाते में 1000₹ आने से महिलाओं को अब छोटी-छोटी जरूरत के लिए पैसे मिल जा रहे है।
प्रदेश के सर्वांगीन विकास के लिए तत्पर प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों में काम कर रही है, जो महिलाएं इस योजना के पात्र हितग्राही हैं, उन्हें हर महीने महतारी वंदना योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। बीते वर्ष से शुरू हुई योजना के तहत अब तक 20 किस्त सरकार द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में हस्तांतरित की गई।


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…