• September 12, 2024

स्नातक फिजियोथेरपी पाठयक्रम के लिए ऑनलाइन एडमिशन 14 सितंबर से

स्नातक फिजियोथेरपी पाठयक्रम के लिए ऑनलाइन एडमिशन 14 सितंबर से

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कार्यालय आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार प्रवेश वर्ष 2024 छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय एवं निजी फिजियोथेरेपी महाविद्यालय में संचालित स्नातक फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रम (BPT) में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन निम्नानुसार दिनांक तक कर सकते हैं।स्नातक फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रम (BPT) में प्रवेश हेतु NEET में सम्मिलित सभी अभ्यर्थी पात्र है, तथा इस पाठ्यक्रम हेतु कोई न्यूनतम अहर्ताकारी अंक प्राप्त हैं।

ऑन-लाईन आवेदन शुल्क  अनारक्षित श्रेणी (UR) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी हेतु रू. 1000/- (रू. एक हजार मात्र), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी हेतु रु. 500/- (रू. पांच सौ मात्र), अप्रवासी भारतीय नियतांश (NRI) हेतु रू. 10000/- (रू. दस हजार मात्र) तय है। ऐसे ऑनलाईन आवेदक जिन्होंने पूर्व में प्रवेश वर्ष 2024 में MBBS / BDS में ऑनलाईन आवेदन किया है, को पुनः ऑनलाईन आवेदन शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है। ऑन-लाईन आवेदन प्रारंभ तिथि दिनांक 14 सितम्बर 2024, समय सुबह 11:00 बजे से।ऑन-लाईन आवेदन अंतिम तिथि दिनांक 24 सितम्बर 2024, समय शाम 5 बजे तय है। ऑनलाईन आवेदन में त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को निशुल्क आवेदन करने की सुविधा आवेदन की अंतिम तिथि तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन का चयन करने पर पुराना ऑनलाइन आवेदन फार्म शून्य (Cancel) हो जायेगा एवं आवेदक नया ऑनलाइन आवेदन  भर सकेंगें।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…