• October 6, 2025

साईं मंदिर में नेत्र परीक्षण शिविर का जरूरतमंदों को मिला लाभ

साईं मंदिर में नेत्र परीक्षण शिविर का जरूरतमंदों को मिला लाभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग । लायंस क्लब दुर्ग विजन द्वारा सेवा सप्ताह में समाजसेवी एवं रचनात्मक
गतिविधियों को पूरे उत्साह के साथ मूर्तरुप प्रदान किया जा रहा है। सेवा सप्ताह के श्रृंखला में क्लब द्वारा
सिविललाइन कसारीडीह स्थित साईं मंदिर में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आंखों की जांच के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित जिज्ञासी एवं उनके स्टाफ ने सेवा दी। शिविर में जांच के दौरान एक रोगी को मोतियाबिंद की शिकायत मिली। उक्त रोगी का क्लब द्वारा नि:शुल्क आपरेशन कराया जाएगा। दो लोगों को चश्मा की आवश्यकता पर उन्हें तुरंत चश्मा उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा अन्य रोगियों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिए गए। शिविर से 100 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। इसके पहले नेत्र परीक्षण शिविर का लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब दुर्ग रीजन अध्यक्ष एमजेएफ लायन आरके वर्मा एवं सेवा सप्ताह संयोजक एमजेएफ लायन पीबी सक्सेना ने सेवा सप्ताह के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन लायन डॉ. रुचि सक्सेना ने किया इस अवसर पर लायन विशाल राजहंस, सुनंदा स्वामी, विभा गुप्ता, राजलक्ष्मी तिवारी, विनती अग्रवाल,दुर्गेश नंदिनी दुबे, श्री साईं मंदिर समिति अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, सचिव धनेंद्र सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी,कोषाध्यक्ष सुजीत गुप्ता के अलावा लायंस क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…