• October 7, 2025

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरई नेवई भाठा, नगपुरा हथखोज पारा उतई में आयोजित दशहरा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरई नेवई भाठा, नगपुरा हथखोज पारा उतई में आयोजित दशहरा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

कई गांवों में आज भी विजयादशमी के बाद दशहरा पर्व अपने-अपने सुविधा और ग्रामीण परपंरा के अनुसार दशहरा पर्व परंपरा अनुसार उत्साह व धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है । ग्राम बोरई में त्रयोदशी के दिन रावण का वध किया जाता है यह आयोजन का 85 वर्ष है।जगह-जगह आतिशबाजी के साथ अहंकारी रावण का पुतला दहन किया गया रावण के साथ-साथ बुराई के प्रतीक कुंभकरण और मेघनाथ काफी पुतला जलाया गया जय श्री राम के नारे के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश अब बुराइयों को खात्मे का संकल्प लिया गया *दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरई नेवई भाठा, नगपुरा हथखोज पारा उतई*
में बुराई के प्रतीक रावण दहन किया गया। रावण दहन के पूर्व रामलीला मंडली के कलाकारों द्वारा राम रावण के बीच संवाद और युद्ध का मंचन किया गया। श्री राम ने दशानन रावण की नाभि पर अग्निबाण चलकर रावण का वध किया इस मौके पर जमकर आतिशबाजी किया गया।
*दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरई नेवई भाठा, नगपुरा हथखोज पारा उतई में आयोजित* दशहरा महोत्सव में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुआ।और प्रभु श्रीरामचंद्र जी की पूजा-अर्चना कर उनका पवित्र आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने कहा । यह पर्व हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आइए, मिलकर भाईचारे और समर्पण की भावना को और सशक्त बनाएं।
श्री चंद्राकर ने आगे कहा आज समाज समाज में व्याप्त नशा रुपी रावण का वध करने की आवश्यकता है आज नशा में पढ़कर लोग अपने जीवन को बर्बाद कर रहे हैं ऐसे व्याप्त कुरीतियों से हमे लड़ना होगा ।
श्री चंद्राकर ने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा आज का पर्यावरण पूर्ण रुप से बदल चुका है बे मौसम बारिश लगातार हों रही है प्राकृतिक आपदा आ रहा है हमें पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देना होगा और अपने परिवार के नाम से वृक्ष लगाना होगा और ऐसा वृक्ष लगाना है जो छाया के साथ फल भी प्रदान करें।
*विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है।*
श्री चंद्राकर ने कामना किया कि विजयादशमी का पावन पर्व सभी के जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयों का अंत करने के साथ सुख,समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेश्वर राजू, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू जी, मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा , सुखदेव देवांगन जी,भूपेंद्र रिगरी, गोरख गोस्वामी, नागेश्वर चौहान सरपंच ओमेश्वर राजू यादव भानाभाई ठाकुर, शिवकुमारी वैष्णव रिवेंद्र यादव पदमा बाई साहू संतोष सिन्हा रामकली परमानंद यादव शेषनारायण यादव संतोष साहू नरेन्द्र देशमुख रवि सिन्हा तुषार साहू जितेन्द्र गुप्ता अश्वनी साहू कैलाश सिन्हा चू नू लाल सिन्हा महावीर प्रीतेश गुप्ता प्रीतलाल ठाकुर।पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक प्रीत पाल बेलचंदन, उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती नरेंद्र साहू,उपाध्यक्ष शिव नारायण देशमुख जी, महामंत्री चंदू देवांगन, रूपेश पारख सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…